कालाअंब : फ़ैक्ट्री के जहरीले पानी के सेवन से तड़फ कर दुधारू गायों की मौत

 

( जसवीर सिंह हंस ) औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब क्षेत्र में एक बार फिर फैक्ट्री से निकले गंदे जहरीले पानी को पीने से एक किसान की दो दुघारू गाय तडप-तडप कर मर गई। कुछ वर्ष पूर्व भी कालाअंब क्षेत्र में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को भी ऐसा ही एक मामला उस वक्त पेश आया। जब मोगीनंद निवासी महिन्द्र सिंह अपने पशुओं को चराने ढाकवाला के जगंल में ले गया था।

कालाअंब पुलिस को दी अपनी शिकायत में महिन्द्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को समय करीब 9.00 बजे प्रात: अपने पशुओ को चराने के लिए ढाकवाला के जगंल में ले गया था। जहां पर खाला में इंडो रामा फैक्ट्री से लीक हुआ गन्दा पानी इक्ट्ठा हुआ था। इसकी दो गायों ने इंडो रामा फैक्ट्री से लीक हुआ जहरीला गंदा पानी पी लिया। जिस कारण दोनो गाय कुछ समय बाद मौके पर ही सुस्त पडते हुए जमीन पर बैठ गई। उसके कुछ समय बाद दोनों गाय तड़पने लगी।

उसके बाद वह पशु चिक्तिसालय मोगीनंद-कालाअंब से डॉक्टर को लेकर मौके पर पंहुचा। जिसके बाद करीब 1.00 बजे दोनो गायों ने दम तोड दिया। महिन्द्र सिंह का आरोप है कि इसकी दोनो गाय इंडो रामा फैक्ट्री से लीक हुई जहरीला गंदा पानी पीने के कारण मरी हैं। कालाअंब पुलिस ने किसान महिन्द्र सिंह की शिकायत पर फैक्ट्री प्रंबधन के खिलाफ आईपीसी की धारा 429 के तहत मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक जिला रोहित मालपानी ने मामले की पुष्टि की है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!