Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

लाहुल स्पीति के सिस्सू, गिपगांत ग्लेशियर में बनी झील फटने को तैयार ,झील फटी तो लाहुल स्पीति से कश्मीर तक चंद्रा नदी मचा सकती है तबाही

JASVIR SINGH HANS by JASVIR SINGH HANS
7 years ago
in मुख्य ख़बरें, हिमाचल प्रदेश
186
0
411
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

( धनेश गौतम ) पश्चिमी हिमालय के ग्लेशियरों में जहां झीले बन रही है वहीं, कई झीलों को आकार बढ़ गया है। लाहुल स्पीति के सिस्सू की पहाडिय़ों पर स्थित गिपगांत ग्लेशियर में बनी झील का आकर यकायक बढ़ गया है। झील का आकार जहां पहले 0.27 हैक्टेयर किलोमीटर था वहीं यह आकार बढ़कर 115.51 स्केव्येर किलोमीटर हो गया है। झील के आकर बढऩे से लाहुल स्पीति के कई गांवों को खतरा हो गया है।

अनु आनंद मीडिया एडवोकेसी सीएमसी की पहल से यह खुलासा हुआ है। उधर पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने लाहुल स्पीति प्रशासन को आगाह कर दिया है और इस खतरे से बचने के लिए उपाय का सुझाव दिया है। यह खुलासा पर्यावरण वन एवं वातावरण परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदेश के धर्मशाला में आयोजित कार्यशाला में  वैज्ञानिकों ने किया है।

You may also likePosts

पांवटा साहिब : न्यायालय में न्यायाधीश के समक्ष भी बोला झूठ , महिला स्टेज एंकर के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज , कथित महिला पत्रकार ने ने करवाया छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज, न्यायालय में न्यायाधीश के समक्ष भी बोला झूठ

उपायुक्त ने शिलांजी पंचायत के वार्ड सदस्य को अयोग्य करार देते हुए निष्कासित कर , रिक्त घोषित किया पद

पांवटा साहिब में निकाली गई भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा , हरे कृष्ण हरे रामा से गूंजा पूरा शहर, भक्ति रस में डूबे नजर आए भक्त

पांवटा साहिब : उत्तराखंड पुलिस कर रही है पांवटा पुलिस का काम , यमुनाघाट बैरियर से निकली अवैध शराब से भरी गाड़ी उत्तराखंड पुलिस ने पकड़ी

प्रिंसीपल साईंटीफिक ऑफिसर स्टेट सेंटर ऑन क्लाईमैंट चेंच के डॉ. एसएस रंधावा ने बताया कि इस झील में लगातार ग्लेशियर पिघल रहा है और झील का आकार बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा लगातार इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है और इस पर नजर बनाए हुए है। उधर, यदि झील फट गई तो यह झील चंद्रा नदी में सिस्सू से लेकर कश्मीर तक तबाही मचा सकती है। वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालय रैंज में  बढ़ते ग्लोवल वार्मिंग के कारण ऐसी घटनाएं घट रही है।

गौर रहे कि हिमालय के कई ग्लेशियरों पर झीलों के विकसित होने से खतरा उत्पन्न हो गया है। यही नहीं भारी ग्लोबल वार्मिंग के चलते पिछले वर्षों में उभरे ग्लेशियर जहां सिकुड़ गए हैं वहीं ग्लेशियरों पर झीलों के बनने से प्रकृति को खतरा हो गया है। वैज्ञानिकों ने रिसर्च में पाया कि हिमालय के ग्लेशियर 74 मीटर प्रति वर्ष की रफ्तार से पिघल रहे हैं। हिमालय की हिमजा लेक में 35 मीलियन मीटर से तीन गुना पानी इकट्ठा हो गया है। यही नहीं हिमालय की हिमजा ग्लेशियर में 42 मीटर गहरी तथा एक किलोमीटर चौड़ी झील बन गई है और अब इसी तरह अमर डोबलंब, खुंबू, तवोचे आदि ग्लेशियरों पर भी गहरी व लंबी झीलें बन गई है।  इसके अतिरिक्त बागमति नदी का अस्तित्व भी खतरे में पड़ गया है।

उधर, हिमालय में स्थित हिमाचल प्रदेश के लाहुल-स्पीति जिला में स्थित ग्लेशियरों पर भी झीलें बनने से प्रशासन की नींद खराब हो गई है। यहां कई स्थानों पर ग्लेशियरों के बीच में झीलें पिछले कई वर्षों से बन रही हैं और इस वर्ष भी झीलों से खतरा उत्पन्न होने लगा है। इस खतरे को देखते हुए लाहुल-स्पीति प्रशासन अलर्ट हो गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस वर्ष बहुत कम बर्फबारीहोने के कारण जहां ग्लेशियरों को सुरक्षा कवच नहीं मिला वहीं, ग्लोबल वार्मिंगग से अब झीलों का आकार बढ़ रहा है। जीवी पंत हिमालयन पर्यावरण संस्थान के वैज्ञानिक भी इस पर शोध कर रहे है। उनके अनुसार भी हिमालय

क्षेत्र में ग्लेशियरों पर झीले बन रही है और ग्लेशियरों के पिघलने की गति बढ़ रही है।  जब सर्दी के मौसम के बाद गर्मियां आती हैं तो उस समय ग्लेशियरों से पानी निकलना स्वभाविक है और झीलें बनना कोई नई बात नहीं है लेकिन झीलें छोटी-छोटी हों तो उससे कोई खतरा नहीं होता। यदि झीलें बड़ी बन गई है तो उससे खतरा भी हो सकता है। उनके अनुसार जिस ग्लेशियर पर झील बन रही है वहां के हिंटरलैंड और कैचमैंट एरिया में बर्फ कितनी है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि झील से खतरा है या नहीं।

उनके अनुसार हाल ही में धूंधी व पार्वती ग्लेशियर से शोध करके वापस लौटे वैज्ञानिकों ने जिस तरह इस बार ग्लेशियरों पर बर्फ पाई है उससे स्पष्ट है कि हिमालय रेंज में कम मात्रा में बर्फबारी हुई है। इंटरनेशनल सैंटर फार इंटीग्रेटेड माउंटेन डवेल्पमेंट कांठमांडू (इसीमोड) व गोबिंद बल्लभ हिमालय पर्यावरण संस्थान अलमोड़ा (जीवी पंत) द्वारा की जा रही रिसर्च से भी झीलों के उभरने का खुलासा हो रहा है। उधर अब सिस्सू गिपगांत ग्लेशियर पर बनी बड़ी झील खतरा बन गया है।

लाहुल स्पीति के सिस्सु गिपगांत ग्लेशियर में बड़ी झील बन गई है और इसका आकार बढ़ गया है। हमने लाहुल स्पीति प्रशासन को इसकी सूचना दी है।

Share172SendTweet100
Previous Post

नाहन : तेज रफ्तार कार की टक्कर से बैल की तड़प कर मौत

Next Post

पांवटा साहिब : घर में सेंधमारी कर चोरो ने किये लाखों के गहने चोरी

Related Posts

पांवटा साहिब :  न्यायालय में न्यायाधीश के समक्ष भी बोला झूठ ,  महिला स्टेज एंकर के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज , कथित महिला पत्रकार ने ने करवाया छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज, न्यायालय में न्यायाधीश के समक्ष भी बोला झूठ
मुख्य ख़बरें

5 hours ago
उपायुक्त ने शिलांजी पंचायत के वार्ड सदस्य को अयोग्य करार देते हुए निष्कासित कर , रिक्त घोषित किया पद
मुख्य ख़बरें

उपायुक्त ने शिलांजी पंचायत के वार्ड सदस्य को अयोग्य करार देते हुए निष्कासित कर , रिक्त घोषित किया पद

21 hours ago
पांवटा साहिब में निकाली गई भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा ,  हरे कृष्ण हरे रामा से गूंजा पूरा शहर, भक्ति रस में डूबे नजर आए भक्त
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब में निकाली गई भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा , हरे कृष्ण हरे रामा से गूंजा पूरा शहर, भक्ति रस में डूबे नजर आए भक्त

1 day ago
पांवटा साहिब  : उत्तराखंड पुलिस कर रही है पांवटा पुलिस का काम , यमुनाघाट बैरियर से निकली  अवैध  शराब से भरी गाड़ी  उत्तराखंड पुलिस ने पकड़ी
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : उत्तराखंड पुलिस कर रही है पांवटा पुलिस का काम , यमुनाघाट बैरियर से निकली अवैध शराब से भरी गाड़ी उत्तराखंड पुलिस ने पकड़ी

1 day ago
हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज, एनएचएआई अधिकारी के साथ बदसलूकी का आरोप
मुख्य ख़बरें

हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज, एनएचएआई अधिकारी के साथ बदसलूकी का आरोप

3 days ago
पांवटा साहिब : बिगड़ी कानून व्यवस्था , शहर में फैली दहशत , पुलिस बनी तमाशबीन , नशा तस्करों और गैंगवॉर से जुड़ा है मामला
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : बिगड़ी कानून व्यवस्था , शहर में फैली दहशत , पुलिस बनी तमाशबीन , नशा तस्करों और गैंगवॉर से जुड़ा है मामला

3 days ago
पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के दो दोषियों को चार-चार वर्ष का कठोर कारावास, 25-25 हजार रुपए जुर्माना
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : चोरी के आरोपियों को 5 वर्ष का कारावास और 7000 रुपए जुर्माना

3 days ago
पांवटा साहिब : चेले ने गुरु को दी पटकनी , सिरमौर ट्रक  ऑपरेटर यूनियन में भूरा गुट ने नागरा गुट को 5-0 से हराया
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : चेले ने गुरु को दी पटकनी , सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन में भूरा गुट ने नागरा गुट को 5-0 से हराया

4 days ago
डॉ.राजीव बिंदल का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय
मुख्य ख़बरें

डॉ.राजीव बिंदल का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय

4 days ago
Load More
Next Post
पांवटा साहिब : घर में  सेंधमारी कर चोरो ने किये  लाखों के गहने चोरी

पांवटा साहिब : घर में सेंधमारी कर चोरो ने किये लाखों के गहने चोरी

पांवटा साहिब : खारा में विवाहिता ने लगाया फंदा, मौत  भाई  ने जताई हत्या की आशंका

पांवटा साहिब : दो आत्महत्या के मामले विवाहिता ने लगाया फंदा , व्यक्ति ने जहर खाया

सगे भाइयों की  नदी में डूबने से मौत

सगे भाइयों की नदी में डूबने से मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!