ADVERTISEMENT

जिला परिषद वार्ड 6 कमरऊ से सुमिता चौहान को मिल रहा भारी जन समर्थन

जिला परिषद वार्ड 6 कमरऊ से सुमिता चौहान की मजबूत दावेदारी से विपक्ष सकते में हैं। लोगों से मिल रहा भरपूर समर्थन उन्हें विजय लक्ष्य की और ले जा रहा हैं।

भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुमिता चौहान ने बताया कि उनका चुनाव चिन्ह गैस सिलेंडर है।जिसका महत्व हर घर व महिलाएं विशेष तौर पर समझ सकती हैं।

उन्होंने कहा कि वह युवाओ, महिलाओं, बुजुर्गों के साथ सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करना चाहती हैं। जनसेवा में उनका परिवार पिछले कई वर्षों से तन मन धन से उनके बीच उपस्थित रहा है।

सुमिता चौहान का कहना है कि वह और उनके पति नेत्तर सिंह चौहान आंजभोज क्षेत्र में हमेशा लोगों के दुःख सुख में खड़े रहे हैं। वह क्षेत्र के सभी लोगों से अपील करते है कि वह इस बार उनका साथ दें और सुमिता चौहान को जिला परिषद सदस्य कमरऊ वार्ड से जीताकर भेजें।

भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुमिता चौहान के पति व सामाजिक कार्यकर्ता नेत्तर चौहान का कहना है कि पिछले 5 वर्षों में हिमाचल प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी का आशीर्वाद आंजभोज के लिए बहुत अधिक रहा हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के दो दर्जन से भी अधिक गांव में एंबुलेंस लिंक रोड पहुंचाया गया है। आगे भी जनता सहयोग करे और उन्हें जिला परिषद वार्ड नंबर 6 कमरऊ से जिताये तो क्षेत्र में विकास कार्यों की गति लगातार जारी रहेगी।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!