नाहन : सिखो ने मस्जिद में जुमे की नमाज के उपरांत मुस्लिम भाईयों का रोजा खुलवाया

आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए आज ऐतिहासिक गुरूद्वारा श्री दशमेश अस्थान साहिब नाहन के तहत सिख नौजवान सेवक जत्थे ने जामा मस्जिद कच्चा टैंक में जुमे की नमाज अता करने के उपरांत मुस्लिम भाईयों का रोजा खुलवाया

जत्थे के पदाधिकारियों ने कहा कि हमारे गुरू श्रीगुरू ग्रंथ साहिब महाराज ने हमें उपदेश दिया है कि आवल अल्ला नुर उपाया कुदरत के सब बंदे, जिस पर चलते हुए आज जत्थे ने जामा मस्जिद में मुस्लिम भाईयों के लिए लंगर का आयोजन किया। आज जहां भारत देश एकता में अखण्डता का परिचायक है वही हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के जिला मुखयालय नाहन में सिख नौजवान सेवक जत्था ने समूचे हिमाचल तो क्या देश भर में एकता अखण्डता की मिसाल कायम करते हुए रमजान के महीने में जुमे वाले दिन आज देर शाम शुक्रवार को इफतार पार्टी दी।

इतना ही नहीं जिला सिरमौर के नाहन में सभी मस्जिदों में सिख नौजवान सेवक जत्था द्वारा सूचना पूर्व दोपहर ही दे दी गई थी कि सिख नौजवान सेवक जत्था द्वारा मुस्लिम भाईयो के साथ मिलकर रोजा खुलवाया जाएगा और इसमें मुस्लिम भाईयों सहित सिख लोग भी इस पुण्य माह में शरीक होगे। देर शाम जोरदार पार्टी का आयोजन किया गया जिमसें सिख भाईयों ने सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों का रोजा खुलवाया और साथ साथ भोजन जो भी उपलव्ध था। यथास भव यथा सामथ्र्य सभी ने एक साथ रोजा खोला और एक दूसरे के साथ गले मिलकर एकता अखण्डता और शान्ति का सन्देश दिया।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!