ADVERTISEMENT

पांवटा साहब : किसान आंदोलन के समर्थन मे 26 जनवरी को निकलेगा विशाल ट्रैक्टर मार्च

आज पांवटा साहब के विभिन्न क्षेत्रों के किसान और किसान आंदोलन के समर्थकों ने संयुक्त रूप से एक बैठक की जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 जनवरी के दिन पांवटा साहिब में एक विशाल ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च पूरी तरह से शांतिपूर्वक तथा अनुशासित होगा तथा 26 जनवरी के दिन सुबह 10:00 बजे गुरु गोविंद सिंह (बद्रीपुर) चौक से आरंभ होकर शहर से विभिन्न क्षेत्रों से निकलते हुए गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब मैदान में इसका समापन होगा।

इस दौरान गणतंत्र दिवस के सरकारी समारोह को किसी भी तरह से डिस्टर्ब नहीं किया जाएगा। इसमें सभी ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों ट्रैक्टर, कार व मोटरसाइकिल सवार व किसान आंदोलन समर्थक शामिल होंगे जिसके लिए पूरे तहसील क्षेत्र को छह जोन में बांटा गया है और हर जोन में प्रभारियों को समन्वय का जिम्मा सौंपा गया है। सभी ट्रैक्टर व किसान झंडे बैनर के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज भी लहराएंगे। देश का हर किसान परिवार जय जवान जय किसान के नारे को सार्थक करते हुए अपने घर के एक सदस्य को देश की सीमा की सुरक्षा और एक सदस्य को देश के खाद्यान्न सुरक्षा के लिए लगाता रहा है परंतु आज देश के किसान का अस्तित्व ही केंद्र सरकार खत्म करने पर तुली हुई है और इन तीन काले कृषि कानूनों के द्वारा किसानों की गर्दन और जमीन कॉर्पोरेट घरानों के हाथों में थमाई जा रही है जिसका पूरे देश का किसान आज सड़कों पर उतर कर विरोध कर रहा है।

आज भारतीय किसानों ने पूरे विश्व का दिल इतने लंबे और शांतिपूर्वक आंदोलन से जीत लिया है। इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म और खेती ही सबसे ईमानदार पेशा है यह पूरी दुनिया को समझ आ गया है तथा वर्षों से हिंदू मुस्लिम और राष्ट्रवाद के द्वारा जिस तरह जनता को उलझाया जा रहा था इस आंदोलन में ऐसी ताकतों को बेपर्दा कर दिया है आज लोकतंत्र के चारों स्तंभ किसानों की एकता और भाईचारे को देखकर हतप्रभ हैं। सरकार के किसानों को बदनाम करने के सभी षड्यंत्रो को किसानों ने नाकाम कर दिया है। पहली बार देश के सैनिक से लेकर पुलिस जवान तक इस आंदोलन के प्रति अपनी हमदर्दी जता चुके हैं। पूरी दुनिया में बसे भारतीयों को भी इस आंदोलन ने भावनात्मक रूप से अपने गांव और खेत दोबारा पहुंचा दिया है।

कुछ किसान 24 तथा 25 जनवरी को दिल्ली भी जा रहे हैं वहां भी वह गणतंत्र दिवस किसान मार्च में शामिल होंगे, जिनको हर संभव सहायता मार्गदर्शन दिया जा रहा है आज की बैठक में फाइट फॉर फार्मर राइट कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए जिसमें अध्यक्ष गुरजीत सिंह नंबरदार चौधरी चैन सिंह, गुलजार सिंह निहालगढ़, सिमरत सिंह, हरप्रीत सिंह खालसा, हरीश चौधरी, चरणजीत सिंह जैलदार, प्रदीप सिंह बंगा, जतिंदर चौधरी, परमजीत सिंह बंगा, मान सिंह, जसविंदर सिंह, तेजिंदर सहोता, जगजीत सिंह, नवदीप, पुनीत, अमन, दिलबाग सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!