सैन्य केंद्र सोलन में होगी भूतपूर्व सैनिको की विशाल रैली

( जसवीर सिंह हंस ) सैन्य केंद्र सोलन द्वारा 30 मार्च 2018 को सोलन स्थित सैन्य केंद्र में भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा सैनिक विधवाओं की विभिन्न समस्याओं को सुलझाने के लिए एक विशाल भूतपूर्व सैनिक रैली आयोजित की जाएगी। यह जानकारी आज यहां सैन्य केंद्र सोलन के प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि यह रैली 30 मार्च 2018 को प्रातः 10.00 बजे से आरंभ होगी। रैली का आयोजन भारतीय सेना द्वारा प्रदेश एवं जिला सैनिक बोर्ड के सहयोग से किया जा रहा है। इस रैली में सोलन, शिमला तथा क्षेत्र के लगभग एक हजार से अधिक पूर्व सैनिक, वीर नारियां एवं सैनिक विधवाएं भाग लेंगी।

You may also likePosts

उन्होंने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा सैनिक विधवाओं की पैंशन संबंधी विसंगतियों, भूमि विवादों, विधिक मामलों, चिकित्सा संबंधी समस्याओं तथा वित्तीय परेशानियों का स्थाई समाधान करना है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए रैली में विभिन्न सैन्य तथा असैन्य संस्थाओं द्वारा स्टॉल स्थापित किए जाएंगे। रैली में प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं तथा बैंक सेवाओं के विषय में भी जानकारी प्रदान की जाएगी।

प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय सेना में हिमाचल प्रदेश से बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी हैं। प्रदेश में पूर्व सैनिकों की भी बड़ी संख्या निवास करती है। इस अवसर पर सेना द्वारा युद्ध में दिव्यांग सैनिकों, वीर नारियांे तथा सैनिक विधवाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। यह रैली जहां पूर्व सैनिकों को जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ-साथ  समस्याओं का हल करेगी वहीं युवा सैन्य अधिकारियों एवं कर्मियों को पूर्व सैनिकों से काफी कुछ सीखने का अवसर देगी। प्रवक्ता ने क्षेत्र के सभी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं सैनिक विधवाओं से आग्रह किया है कि बड़ी से बड़ी संख्या में इस रैली में पहुंचे।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!