ADVERTISEMENT

हिमाचल प्रदेश के दो जिलों में पीलिया का कहर, नवविवाहिता की मौत, अब तक 250 लोग चपेट में आए

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के दो जिलों में पीलिया का कहर देखने को मिल रहा है. मंडी और हमीरपुर जिले में पीलिया की चपेट में सैंकड़ों लोग आए हैं. मंडी के उपमंडल गोहर में पीलिया से 19 साल की नवविवाहित की मौत हो गई. गोहर के नेहरा पंचायत के रौडी गांव की 19 वर्षीय नवविवाहिता शानिया पत्नी सौरव की पीजीआई चंडीगढ़ में देर रात मौत हो गई. इस दुखद घटना के साथ ही क्षेत्र में पीलिया से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है, जबकि मरीजों का आंकड़ा 210 के पार पहुंच चुका है.

जानकारी के अनुसार, शानिया बासा महाविद्यालय में द्वितीय बर्ष की छात्रा थी. शानिया को करीब एक सप्ताह पहले पीलिया के लक्षण सामने आए थे, जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल गोहर में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया. हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया. लेकिन वहां भी बीमारी पर काबू नहीं पाया जा सका और उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया.
पीजीआई में लगातार इलाज के बावजूद शानिया की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ और आखिरकार देर रात उसने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और गुस्से का माहौल है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ते मामलों के बावजूद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पीलिया पर काबू पाने में नाकाम साबित हो रहा है. 210 से अधिक लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, जिससे हालात चिंताजनक बनते जा रहे हैं. लोगों ने जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि इस जानलेवा बीमारी पर काबू पाया जा सके.

हमीरपुर जिले में भी बड़ू इलाके में पीलिया फैला है और यहां पर पॉलिटेक्नीक कॉलेज के छात्र भी इसकी चपेट में आ गए हैं. यहां पर स्वास्थ्य खंड टौणी देवी के तहत दस गांवों तक पीलिया का संक्रमण पहुंच चुका है. सोमवार को पीलिया का एक नया मामला आया है. काथल गांव का 20 वर्षीय युवक पीलिया की चपेट में आया है. वहीं, इंजीनियरिंग कॉलेज के 30 भी चपेट में आए हैं औऱ एक छात्र आईसीयू में एडमिट है.

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!