ADVERTISEMENT

जिला सिरमौर पुलिस टीम को नशा तस्कर का बड़ा गिरोह हाथ लगा तथा मादक पदार्थ सेवन व आबकारी अधिनियम में भी अभियोग दर्ज

*जिला सिरमौर पुलिस टीम को नशा तस्कर का बड़ा गिरोह हाथ लगा तथा मादक पदार्थ सेवन व आबकारी अधिनियम में भी अभियोग दर्ज।*

*पुलिस थाना नाहन क्षेत्र में 15.75 ग्राम हेरोइन/चिटा बरामद व मादक पदार्थ सेवन में अभियोग पंजीकृत*

1. दिनाँक 10.03.2026 को जिला-सिरमौर की SIU टीम को गुप्त सूत्र से सूचना मिली की गाडी नम्बर HP18C 8477 में लतिका तथा उसके परिवार के तीन अन्य सदस्य चिट्टा/ हैरोईन की सप्लाई लेकर कोटडी अपने किराये के घर की तरफ जा रहे हैं जो चिट्टा/ स्मैक बेचने का धंधा काफी समय से कर रहा है यदि इसी समय गाडी नम्बर HP18C 8477 को रोक कर चैक किया जाये तो इनके कब्जा से भारी मात्रा में मादक पदार्थ चिट्टा/ हैरोईन बरामद हो सकती है जिस सूचना पर पुलिस टीम ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए उपरोक्त व्यक्तियों राघवन कुमार उर्फ रोक्स पुत्र श्री विनोद कुमार, निवासी गांव मकान न0 332 दुर्गा कालोनी कालाआम्ब, जिला अम्बाला, हरियाणा, , श्रीमती लतिका पत्नी श्री विनोद कुमार, निवासी गांव मकान न0 332 दुर्गा कालोनी कालाआम्ब, जिला अम्बाला, हरियाणा, निखिल कुमार पुत्र श्री विनोद कुमार, निवासी गांव मकान न0 332 दुर्गा कालोनी कालाआम्ब, जिला अम्बाला, हरियाणा और पिंकी उर्फ नेन्सी पुत्री श्री हीरालाल ठाकुर, निवासी गांव गलोग नगाली, डाकघर बड़ोग रेलवे स्टेशन, तहसील व जिला सोलन, हि.प्र., हाल रिहायश लतिका गांव कोटड़ी नाहन, जिला सिरमौर, हि.प्र. के कब्जे से कुल वजन 15.73 ग्राम चिट्टा/ स्मैक बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई तथा 10,450/- रुपये की नकदी भी बरामद की है जो चिट्टा/हैरोईन की कमाई के प्रतीत हो रहे हैं । इस सन्दर्भ में पुलिस थाना नाहन में अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है। दौराने अन्वेषण उपरोक्त आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया है जिसका माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमाँड प्राप्त किया जा रहा है ताकि पता लगाया जा सके कि यह उपरोक्त मादक पदार्थ कहां से लाया था और कहां बेचने की फिराक में था ताकि पूरे गिरोह को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!