ADVERTISEMENT

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

Khabron wala

ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। मिली जानकारी के अनुसार, देहरा के समीपवर्ती गांव धवाला में यात्रियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे के समय ट्रक में सवार सभी यात्री पंजाब के मलोट के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, इस दुर्घटना में लगभग 35 से 40 यात्री घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

सभी घायलों को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च केंद्रों में रेफर किया जा सकता है। पुलिस प्रशासन अभी घायलों की संख्या और उनकी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि करने में जुटा है।

स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है कि दुर्घटना के पीछे तकनीकी खराबी थी या चालक की लापरवाही। फिलहाल, प्रशासन का मुख्य ध्यान घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!