सोमवार को श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले संगड़ाह उपमंडल में एक महिला की खाई से गिरने से मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सैंज निवासी परीक्षा देवी पत्नी हरदेव सिंह अपने पति के साथ घास काटने के लिए घासनी में गई हुई थी।
घास काटते समय अचानक 30 वर्षीय परीक्षा देवी का पांव फिसल गया। जिसके चलते वह करीब 100 फुट गहरी खाई में जा गिरी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परीक्षा देवी को उसके पति हरदेव सिंह ने ग्रामीणों की सहायता से संगड़ाह हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संगडाह पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि संगड़ाह पुलिस थाना प्रभारी जीत सिंह ने की है।