कुछ दिनों पहले हुई बैठक में नहीं हो पाया था निर्णय अब सुमिता चौहान के नाम पर बनी सहमति भाजपा नेता तथा समाजसेवी नेतर चौहान की पत्नी सहमति बनने के बाद भाजपा को एक सशक्त दावेदार मिल गया है तथा भाजपा की ओर से इस सीट पर जीत के दावे किए जा रहे हैं लोगों में सहमति बनने के बाद सुमिता चौहान का नाम भाजपा नेताओं की तरफ से फाइनल कर दिया गया है
आपको बता दें कमरऊ वार्ड से जिला परिषद के भाजपा उम्मीदवार का नाम तय हो चला है इस बार कमरऊ वार्ड से सुमिताचौहान भाजपा की उम्मीदवार होंगी गत दिनों कमरऊ वार्ड के लिए राजपुर में जिला परिषद उम्मीदवार को लेकर एक विशेष बैठक रखी गई थी जो बेनतीजा निकली इसके बाद से ही दोनों पक्षों की लगातार बैठक चली हुई थी जिसमें अब सुमिता चौहान के नाम पर सहमति बन गई है सुमिता चौहान बनौर से ताल्लुक रखती हैं और बड़े ही सरल व सुशील स्वभाव की महिला है












