(जसवीर सिंह हंस ) वार्ड 9 से पार्षद के लिए सुदेश शर्मा को चुनाव निशान लैटर बॉक्स मिला है | एसडीएम ऑफिस में नगरपालिका पार्षद पद हेतु प्रत्याशियों को चुनाव निशान आवंटित किए गए जिसमें वार्ड 9 से पार्षद के लिए सुदेश शर्मा को चुनाव निशान लैटर बॉक्स आवंटित हुआ है |
सुदेश शर्मा पहले भी वार्ड नंबर 9 का प्रतिनिधित्व कर चुकी है वार्ड नंबर 9 में उनकी छवि एक समाजसेवी महिला के रूप में है वह हमेशा लोगों के सुख-दुख में शामिल रही हैं तथा प्रचार प्रसार में वह सबसे आगे चली हुई है यही नहीं वार्ड के अधिकतर लोगों का उनको समर्थन मिल रहा है सुदेश शर्मा को वार्ड में लोग बहुत इज्जत देते हैं तथा उनकी छवि भी वार्ड में काफी अच्छी है पार्षद रहते उन्होंने वार्ड में अनेकों विकास कार्य भी करवाए हैं जिसका लाभ उनको आने वाले चुनाव में मिलेगा सुदेश शर्मा ने वार्ड के लोगों से अपील की है कि उनको वोट देकर सफल बनाएं ताकि वह वार्ड में विकास कार्यो को आगे बढ़ा सके












