पांवटा साहिब : भाजपा महिला मोर्चा ने किया मिस ग्लोरी यूनिवर्स महक शर्मा को सम्मानित

(जसवीर सिंह हंस  )  पांवटा साहिब भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा शिवानी वर्मा की अध्यक्षता में विश्राम गृह में महक शर्मा को सम्मानित किया। जिन्होंने मिस ग्लोरी यूनिवर्स 2018 का खिताब 12 देशो की सुंदरियों को हराकर अपने क्षेत्र का नाम प्रदेश में ही नही बल्कि पुरे विश्व में चमकाया है।

शिवानी वर्मा ने महक शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि महक शर्मा सभी युवा लड़कियों व महिलाओ के लिए एक उदारण हैं मेहनत का फल अवश्य मिलता है बस अपने लक्ष्य के लिए हमेशा प्रयासरत रहें। महक शर्मा की सफलता से सभी महिलाएं खुश हैं ।आज इस सम्मानित कार्येक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्षा के साथ नगर परिषद पांवटा साहिब की अध्यक्षा कृष्णा धीमान,पूनम गुप्ता,अनीता देवी,पूजा,स्नेहा दत्ता, आबिदा, शिवनी भंडारी,मंजू,ममता, सुदेश,सपना आदि महिलाएं मौजूद रही।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!