आज कांग्रेस ने सेवा दिवस के रूप में प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार का जन्मदिन मनाया है कांग्रेस नेता मनीष तोमर और उनके पुत्र प्रांजल तोमर पांवटा साहिब एनएसयूआई अध्यक्ष ने ईश्वर से प्रार्थना कि है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विधायक विनय कुमार स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार के जन्म दिन को पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में सेवादिवस के रूप में मनाया है। विधायक विनय कुमार की दीर्घायु आयु के लिए भी मंगल कामना की। कांग्रेस नेता मनीष तोमर में उनके पुत्र प्रांजल तोमर ने विनय कुमार को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिरमौर की जनता के आशीर्वाद से ही विनय कुमार को प्रदेश अध्यक्ष जैसे उच्च पद पर नवाजा गया है और वह समर्पण भाव से क्षेत्र के लोगों की सेवा कर रहे हैं।












