पांवटा साहिब में आयोजित मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के भाजपा मंडल मिलन कार्यक्रम में भाजपा के आधा दर्जन वरिष्ठ नेताओं ने दूरी बनाकर रखी। जिसमें खुलकर भाजपा की गुटबाजी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इन वरिष्ठ नेताओं को मंडल की तरफ से कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी तथा मंडल अध्यक्ष किसी भी कार्यक्रम में इन वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित नहीं करते ना ही किसी कार्यक्रम की जानकारी देते हैं जबकि सुखराम चौधरी के चेले आदि को मंडल अध्यक्ष द्वारा स्पेशल फोन किया जाता है
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब में कुछ समय से ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के साथ दर्जन से अधिक भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी चली हुई है। भाजपा का एक धड़ा काफी समय से अलग बैठक कर विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार कर रहे है। जिसमें ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की मुश्किलें बढ़ रही है। सोमवार देर रात को पांवटा साहिब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भाजपा मंडल मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कयास लगाया जा रहे थे कि रूठे हुए भाजपा नेताओं को कार्यक्रम में बुलाकर मुख्यमंत्री से इनकी नाराजगी दूर करवाई जाएगी।
लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष संजय सिंघल, पांवटा साहिब ब्लॉक प्रधान संघ के अध्यक्ष मनीष तोमर, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव सिंह अस्वाल,पूर्व बीडीसी सदस्य सुधीर गुप्ता रोशन शास्त्री संजय कौशल नवीन शर्मा आदि नेताओं ने मंडल मिलन कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। जिससे एक बार फिर से गुटबाजी सामने आ गई है।
मंडल मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करें ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में सिरमौर से पांचों की पांचों सीटें भाजपा की जीत कर आये। परंतु जिसे हिसाब से भाजपा में फूट सामने आ रही है इस हिसाब से पिछली बार से भी कम सीटें भाजपा जीत सकती है वही सुखराम विरोधी गुट भाजपा से टिकट प्राप्त करने का भी दावा कर रहा है वही पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लाईशिलाई कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम रखा गया था बताया जा रहा है कि लोगों में चर्चा है कि शिलाई भाजपा ने सुखराम चौधरी का कार्यक्रम हाईजैक कर लिया