पच्छाद : जहर निगलने से महिला की मौत

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की जामुन की सेर पंचायत में एक महिला की जहर निगलने से मौत हुई है। पच्छाद पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को महिला ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। गंभीर हालत में महिला के परिजन उसे सिविल अस्पताल सराहां लाये, जहां से उसे गंभीर हालत में डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन रैफर किया गया।

मगर महिला ने नाहन पंहुचने से पहले ही रास्ते में दम तोड दिया। नाहन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पच्छाद पुलिस द्वारा नाहन अस्पताल में महिला का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया। महिला की मौत की पुष्टि एसएचओ पच्छाद अशोक नेगी ने की है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!