माजरा ग्राम पंचायत में चुनाव 17 जनवरी को हो रहे हैं तथा अभी तक दीपिका खंडूजा जनता की पहली पसंद बन रही है वहीं उनके पति कुलदीप खंडूजा व परिवार के सोशल कार्य तथा लोगों के साथ प्यार को देखते हुए दीपिका खंडूजा जनता की पहली पसंद बन रही है वही दीपिका खंडूजा के द्वारा धुआंधार प्रचार किया जा रहा है उनके साथ महिलाओं के साथ-साथ युवाओं तथा बुजुर्गों का आशीर्वाद भी साथ है वही उनके दीपिका खंडूजा वह उनके पति कुलदीप खंडूजा के द्वारा डोर टू डोर प्रचार किया जा रहा है |
उन्होंने बताया कि माजरा में जो कार्य पिछले कई वर्षों में नहीं हो पाए थे उन कार्यों को करने के लिए वह तैयार हैं तथा माजरा के सुधार के लिए वह यहां के लिए मुख्य कार्य जैसे की सफाई व्यवस्था, सड़क व्यवस्था,पार्किंग व्यवस्था तथा बच्चों के लिए पार्क इत्यादि बनाएंगे पानी लोगों को पानी की समस्या आ रही है उसके लिए जल सुविधा तथा माजरा गांव की सबसे मुख्य समस्या जो सड़कों पर बरसात के समय में पानी आ जाता है उसकी निकासी के लिए उचित इंतजाम किए जाएंगे |
वहीं उन्होंने बताया कि जो परिवार गरीबी रेखा से नीचे हैं उन्हें बीपीएल में लाया जाएगा।वहीं सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए वह तैयार हैं तथा लोगों से उन्होंने निवेदन किया है उन्हें एक बार माजरा पंचायत में प्रधान पद पर जरूर लाएं तथा जो विकास कार्य माजरा क्षेत्र के रुके हुए हैं वह उसे जल्द से जल्द करेंगे। माजरा पंचायत प्रधान पद के लिए 3 उम्मीदवार मैदान में हैं | पूजा गुप्ता को भाजपा की तरफ से मैदान में उतारा गया है वही लोगों का कहना है कि कमलेश भाजपा से समर्थित थी तथा भाजपा ने उन्हें प्रधान पद हेतु टिकट न देकर नाराज किया है तथा वह भाजपा से बागी होकर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरी हैं ऐसे में भजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है












