प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक दिवसीय शिलाई दौरे पर आ रहे है। इस दौरान व विधानसभा क्षेत्र में कई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेगे।
पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने जानकारी देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 3 सितम्बर को दोपहर में शिलाई विश्राम गृह में एक जनसभा को सम्बोधित करेगे। उन्होंने कहा कि लम्बे समय के बाद मुख्यमंत्री का शिलाई का कार्यक्रम बना है कोविड-19 के कारण मुख्यमंत्री का कार्यक्रम नही बन पा रहा था। कोविड काल समाप्त होने के लम्बे इंतजार के बाद मुख्यमंत्री का शिलाई दौरा बना है।
मुख्यमंत्री के शिलाई दौरे से शिलाई विधानसभा के विकास में सार्थक सावित होगा। इससे पहले भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से व शिलाई के पूर्व विधायक बलदेब तोमर के अथक प्रयासों से पिछले तीन साल में शिलाई विधानसभा क्षेत्र का चहुमुखी विकास हुवा हैं। ओर शिलाई विधानसभा क्षेत्र के रुके पड़े विकासात्मक कार्य को गति मिलेगी इस दौरान मुख्यमंत्री कई योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेगें।भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि 3 सितम्बर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिलाई में दोपहर को जनसभा को संबोधित करेगें। खाद्य पूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने बताया कि मुख्यमंत्री इस दौरान करीब 200 करोड रुपए की योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे