ADVERTISEMENT

VIDEO पावटा साहिब : शिव मंदिर से मूर्तियां चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

 

( जसवीर सिंह हंस )  पावंटा साहिब उपमंडल के कुंजा मतरालियों स्थित शिव मंदिर में रखी भगवान गणेश व माँ लक्ष्मी की पंचधातु से निर्मित मूर्तियां शुक्रवार  देररात को चोरों ने चुरा ली। जिस पर शनिवार सुबह मंदिर के पुजारी ने पांवटा पुलिस थाना में चोरी का मामला दर्ज करवाया।

पुलिस को दी शिकायत में पुजारी ने बताया कि शनिवार तडक़े जब वह पूजा के लिए मंदिर पहुंचा, तो उसने मंदिर का गेट व दरवाजे का ताला टूटा पाया। मंदिर के भीतर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसने देखा कि मंदिर से भगवान गणेश व माता लक्ष्मी की मूर्तियां, जो की पंचधातु से निर्मित थी। उनको कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया है। चोरी हुई मुतिर्यों व घंटियों की कीमत करीब आठ हजार बताई जा रही है। पावटा पुलिस ने मामले में  त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटो में ही  विकास पुत्र शामलाल निवासी धोलाकुआ  को गिरफ्तार कर लिया  है। एस एच ओ संजय शर्मा  ने मामले की पुष्टि  करते हुए बताया की आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जायेगा |

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!