भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हिमाचल प्रदेश के प्रथम दौरे पर नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन

भाजपा हिमाचल प्रदेश में आज सोलन के ऐतिहासिक थोड़ा मैदान में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हिमाचल प्रदेश के प्रथम दौरे पर नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया इस समारोह में जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार द्वारा गर्मजोशी से किया गया।


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को विशेष दर्जा प्राप्त है चाहे वह देश के प्रधानमंत्री हो जिन्होंने अभी 15वें वित्त आयोग में हिमाचल को बड़ी धनराशि दी है और अब चाहे वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हो जगत प्रकाश नड्डा। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश चौतरफा विकास पथ पर है और हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव की बात है की हिमाचल से जगत प्रकाश नड्डा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं और यह आज ऐतिहासिक दिन भी है कि आज उनका नागरिक अभिनंदन सोलन में हो रहा है उन्होंने कहा इस घोषणा से हिमाचल प्रदेश के सभी कार्यकर्ता बंधु एवं जनता गौरवान्वित महसूस कर रहे है।

You may also likePosts

उन्होंने कहा जब भी मैं हिमाचल में प्रवास करता हूं और जब मैं भाजपा के कार्यकर्ताओं से मिलता हूं मुझे ऐसा लगता है कि मैं अपने परिवार के बीच हूं उन्होंने कहा कि मैं आज सबसे ज्यादा खुश हूं कि आज हिमाचल प्रदेश को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मिले है और साथ ही हिमाचल प्रदेश को केंद्र में युवा मंत्री के रूप में अनुराग ठाकुर मिले हैं। उन्होंने कहा प्रदेश में एक युवा मुख्यमंत्री के रूप में जयराम ठाकुर और हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को एक ऊर्जावान अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के रूप में मिला है। उन्होंने कहा आज का समय भाजपा के लिए स्वर्ण युग है जो सपना वह 19 वर्ष पहले देखा करते थे वह सपना आज पूर्ण हो गया है।


प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा एक सच्चे कार्य करता है उन्होंने विश्वविद्यालय में भी अनेकों कार्य किए पूरे प्रदेश के प्रभास किए और फिर जब वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तब उन्हें पूरे भारतवर्ष में प्रवास करने का अवसर मिला जिसके अंतर्गत उन्होंने जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कार्य किया उन्होंने कहा जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा चुके हैं चंद विधायकों के साथ भी उन्होंने सत्ता में बैठी कांग्रेस सरकार को बड़ी चुनौती थी फिर वह प्रेम कुमार धूमल की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने और उन्होंने पूरे हिमाचल प्रदेश में प्रवास किया हर हिमाचल प्रदेश में खंड स्तर पर उन्होंने बहुत काम किया उन्होंने कहा उसके बाद जगत प्रकाश नड्डा ने इतिहास रचा जब वह भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बने और फिर पार्लियामेंट्री बोर्ड के सचिव बने हिमाचल प्रदेश से वह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने इस दायित्व का निर्वहन किया उन्होंने कहा जगत प्रकाश नड्डा शुरू से ही छोटी-छोटी बातों का चिंतन करते थे जिसके कारण उन्हें बड़ी उपलब्धि हासिल हुई डॉ बिंदल ने कहा कि हिमाचल की जनता और देश की जनता को नोएडा के अंदर पूरा भरोसा है आज उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष पढ़ने से हिमाचल प्रदेश गौरवान्वित महसूस कर रहा है।


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा सच में एक सच्चे कार्य करता है हमने उन्हें हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पोस्टर बैनर और झंडे लगाते हुए देखा है उन्होंने कहा हम कह सकते हैं कि यह हमारे अपने नड्डा जी है जो हिमाचल की भूमि से निकले हैं। उन्होंने कहा यह हिमाचल प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है की विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बने उन्होंने कहा जहां भी देखो वहां भाजपा ही भाजपा है यहां भी भाजपा वहां भी भाजपा सब जगह भाजपा उन्होंने कहा भले हिमाचल एक छोटा प्रदेश है पर कार्य बड़े करता है। उन्होंने कहा की जनमंच सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है आज हिमाचल प्रदेश की सरकार जनता के द्वार जाके कार्य करती है आज तक कुल मिलाकर जनमंच के माध्यम से 47663 शिकायतें आई है जिसमें से 90% शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है आज कांग्रेस के लोग भी कहते हैं कि इस प्रकार की योजना कभी नहीं शुरू हुई।


राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की भूमि है और उसके बाद उन्होंने सभी देवी देवताओं का नाम लेते हुए उनको कोटि कोटि नमन किया उन्होंने कहा कि वह लोग बहुत सौभाग्यशाली है जो हिमाचल में पैदा हुए हैं और जो यह कार्य कर रहे हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया की इस प्रकार से उनका स्वागत हिमाचल प्रदेश में किया गया उन्होंने कहा यह केवल कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद है प्यार है ताकत है जिससे इतनी बड़ी जिम्मेदारी उन्हें मिली है उन्होंने कहा की मैं हिमाचल का सर कभी झुकने नहीं दूंगा कार्य निरंतर करता रहूंगा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सभी नेताओं का धन्यवाद किया कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी उन्हें दी गई।


जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि जितनी भी राजनीतिक दल है चाहे वह कांग्रेस हो या अन्य उसमें परिवारवाद है वंशवाद है यह जातिवाद है पर भारतीय जनता पार्टी में केवल विचार वाद है भाजपा विचारों का एक राजनीतिक दल है उन्होंने कहा भाजपा में कोई अनुमान नहीं लगा सकता है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का अध्यक्ष कौन बनेगा पर अन्य राजनीतिक दलों में पहले ही पता लग जाता है कि अध्यक्ष कौन बनने जा रहा है। उन्होंने कहा यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि ऐसी पार्टी में हम कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा आज अन्य राजनीतिक दलों से भी लोग भारतीय जनता पार्टी में आना चाहते हैं और कार्य करना चाहते हैं और हमसे पूछते हैं कि हम भाजपा की सदस्यता ग्रहण करें। इसलिए है क्योंकि वह लोग एक परिवार के नारे लगा लगा के थक गए हैं उन्होंने कहा भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है या किसी को एक माई बाप की जरूरत नहीं है केवल काम करने की जरूरत है और आप ऊंचाइयों को छू सकते हैं उन्होंने कहा यह कार्यकर्ताओं की तपस्या है कि आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है।


उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बड़े-बड़े कार्य हुए हैं चाहे वह 370 हटाने का काम हो जिससे आज एक भारत की ओर हम बढ़ रहे हैं पहली बार ऐसा हुआ है कि जम्मू कश्मीर में बीडीसी के चुनाव 310 सीटों पर हुए हैं और उससे भी बड़ी बात है कि इस चुनाव में किसी भी प्रकार का दंगा क्या हिंसा नहीं हुई उन्होंने कहा आज तक कांग्रेस पार्टी ने जम्मू कश्मीर के लोगों को आरक्षण से दूर रखा था आज उन्हें ट्राइब के आधार पर आरक्षण मिलेगा उन्होंने कहा महिला सशक्तिकरण के ऊपर भी मोदी सरकार ने बड़े कार्य किए हैं आज से पहले जम्मू कश्मीर में जो केंद्र से पैसा आता था वह वहां के नेता अपने कार्यों में इस्तेमाल कर देते थे आज एंटी करप्शन एक्ट जम्मू कश्मीर में लागू हो गया है और जल्द ही पता लग जाएगा कि कौन भ्रष्टाचारी है उन्होंने कहा कि आज भारत पांचवा सबसे बड़ा देश है जो बड़ी तेजी से अर्थव्यवस्था में बढ़ रहा है और आने वाले समय में 5 ट्रिलियन की इकोनामी बनने जा रहा है उन्होंने कहा विपक्षी दलों को यह ठीक नहीं लग रहा है कि देश बड़ी प्रगति कर रहा है इसलिए वह CAA को लेकर जनता में भ्रम फैला रहा है |

आज अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप कि भारत में एक बड़ी यात्रा रही जिससे भारत को बहुत लाभ होगा विपक्षी दल चाहते है कि देश की जनता यह भूल जाए, पर देश की जनता कुछ नहीं बोलती उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के सभी मुख्यमंत्री किसी ने किसी कार्य के लिए जाने जाते हैं जैसे सड़क वाला मुख्यमंत्री पानी वाला मुख्यमंत्री और संवेदनशील मुख्यमंत्री। उन्होंने कहा आज हिमाचल प्रदेश में सरकार और संगठन दोनों समन्वय बनाकर चल रही है और जयराम सरकार हिमाचल प्रदेश में बहुत तेजी से प्रगति कर रही है उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश में जनमंच एक प्रजातंत्र का राज दर्शाता है जो की बहुत बड़ी बात है उन्होंने कहा देश में आयुष्मान भारत शुरू की गई और प्रदेश में हिम केयर योजना शुरू की गई आज हिमाचल प्रदेश की जनता 100% स्वास्थ्य की दृष्टि से सुरक्षित है यह है डबल इंजन की सरकार है। हिमाचल प्रदेश आने वाले समय में और तेजी से प्रगति करेगा।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!