ADVERTISEMENT

गेहूं की सरकारी खरीद 08 अप्रैल से आरंभ, 2585 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी निर्धारित

गेहूं की सरकारी खरीद 08 अप्रैल से आरंभ, 2585 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी निर्धारित

नाहन,17 मार्च। जिला सिरमौर में रबी विपणन सत्र 2025-26 के अंतर्गत गेहूं की सरकारी खरीद 08 अप्रैल,2026 से प्रारंभ की जा रही है। गेहूं खरीद कार्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल पर खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के माध्यम से अधिसूचित खरीद केंद्र पांवटा साहिब व धौला कुआं में की जाएगी।
यह जानकारी उप निदेशक कृषि ने देते हुए बताया कि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए राज्य सरकार के पोर्टल https://hpappp.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि पंजीकरण की प्रक्रिया 01 मार्च से शुरू की जा चुकी है। किसान इस पोर्टल पर पंजीकरण स्वयं अथवा नजदीकी लोकमित्र केंद्र/सीएससी के माध्यम से कर सकते है। बिना पंजीकरण के खरीद केंद्रों पर गेहूं की बिक्री संभव नहीं होगी।
उन्होंने बताया कि पंजीकरण के समय किसानों को आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, भूमि संबंधित दस्तावेज(जमाबंदी/ततीमा) तथा मोबाइल नंबर ओटीपी सत्यापन हेतु दस्तावेज व जानकारी उपलब्ध करवानी होगी।
उन्होंने किसानों से अपील की है कि वह अपनी गेहूं की फसल को अच्छी तरह साफ करके एवं निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही खरीद केंद्रों पर लाएं। गेहूं में नमी की मात्रा निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए तथा अनाज में मिट्टी, कंकड़, भूसा आदि की मिलावट नहीं होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वह कटाई एवं मड़ाई के दौरान सावधानी बरतें तथा बारिश व नमी से फसल को सुरक्षित रखें। अपनी उपज को सूखे एवं सुरक्षित स्थान पर भंडारित करें ताकि गुणवत्ता बनी रहे और उन्हें उपज का अधिकतम मूल्य प्राप्त हो सके।
जिला लोक सम्पर्क अधिकारी, सिरमौर स्थित नाहन
01702-225024

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!