नाहन: कालाअंब-पांवटा साहिब NH पर दोसड़का पर व्यक्ति की लाश मिली

पांवटा साहिब-कालाअंब एनएच-7 पर नाहन से करीब 3 किलोमीटर दूर दोसड़का के साथ नाले में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का सही खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। मगर बताया जा रह है कि व्यक्ति बीते दिन नशे की हालत में था।

संभवतः की वजह गिरना भी हो सकता है। मगर मौत कैसे हुई, इसका सही खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। मृतक का नाम कालू राम बताया जा रहा है। दोसड़का पर मौजूद लोगों की मानें तो उक्त व्यक्ति को बीती शाम करीब 4 बजे के आसपास देखा गया था, जोकि नशे में हो सकता है।

इसके बाद इसका कुछ पता नहीं चला। आज इसका शव बरामद हुआ है। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!