ADVERTISEMENT

निर्दलीय नीलम शर्मा कांग्रेस के खेमे में, 9 जिला परिषद सदस्यों ने नाहन में डाला डेरा , कांग्रेस ने जिला परिषद अध्यक्ष पद को लेकर बहुमत जुटाने का किया दावा

जिला सिरमौर में जिला परिषद चैयरमैन पद को लेकर चल रही कसरत के बीच मंगलवार शाम उस समय हलचल तेज़ हो गयी, जब निर्दलीय नीलम शर्मा ने कांग्रेस के खेमे में डेरा डाल दिया।

जिला मुख्यालय नाहन मे एकजुट हुए कांग्रेस के 8 व एक निर्दलीय सदस्य ने एकजुड़ता दिखाते हुए फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल की हैं। जिसमें बहुमत का आंकड़ा पूरा करते हुए 9 सदस्य एक साथ खड़े हैं।

बताया जा रहा हैं कि गत दिनों से कांग्रेस महासचिव व विधायक शिलाई हर्ष वर्धन चौहान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय बहादुर व रेणुका विधायक विनय कुमार सहित अजय सोलंकी ने कसरत की और आखिर में निर्दलीय नीलम शर्मा को लुभाने में सफलता हासिल की। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि अध्यक्ष पद किसे दिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि अध्यक्ष पद को लेकर निर्दलीय नीलम शर्मा दावेदार हैं। इसको लेकर बुधवार को पार्टी चर्चा करने वाली हैं। जिसमें सहमति बनना तय है।

बाग पशोग वार्ड 14 से नीलम शर्मा (निर्दलीय) जीतकर आई हैं। उन्हें भाजपा पार्टी से 5 साल के लिए निष्कासित किया गया हैं।

गौरतलब हो कि जिला परिषद चैयरमैन कुर्सी की लड़ाई सिरमौर में रोचक मुकाबले में पहुंच चुकी हैं। जिले की कुल 17 जिला परिषद सदस्य सीटों में से कांग्रेस 8, भाजपा 8 व एक निर्दलीय सदस्य निर्वाचित हुये है। जिसमें इस बार ओबीसी महिला हेतु चेयरमैन पद आरक्षित हैं।

कांग्रेस से जीते हुए प्रत्याशीयों में वार्ड नंबर 1 – नौहराधार – प्रथ्वी राज – कांग्रेस, वार्ड नंबर 3 – कांडों भटनोल- विघा देवी -कांग्रेस, वार्ड नंबर 4 – गवाली – चमेली देवी – कांग्रेस, वार्ड नंबर 7 – भंगानी – अंजना – कांग्रेस, वार्ड नंबर 9 – माजरा – अमृत कौर – कांग्रेस, वार्ड नंबर 10 – रामपुर भरापुर – ओमप्रकाश- कांग्रेस, वार्ड नंबर 14 – बाग पशोग – नीलम शर्मा – (निरदलीय), वार्ड नंबर 15 – नारग – आनंद परमार- कांग्रेस, वार्ड नंबर 17 – देवड़ी मझगांव – विनय- कांग्रेस से शामिल हैं।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!