जीपीए और भ्रष्टाचार के लिए बदनाम हो चुकी माजरा तहसील के अधिकारियों का नया कारनामा सामने आया है माजरा के नायब तहसीलदार इंद्र कुमार सहित तहसील स्टाफ मेडिकल लीव के बहाने जैसलमेर में कर रहे अय्याशी कर रहे हैं इसकी कई वीडियो व्हाट्सएप पर वायरल हो रही है इसके बाद मामला एसडीएम पावटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा के संज्ञान में आया और उन्होंने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है
सारे स्टाफ के छुट्टी जाने के बाद माजरा तहसील में आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दूर-दूर से आए लोग निराश लौट रहे हैं जबकि अधिकारी और कर्मचारी जैसलमेर में गुलछरे उड़ा रहे हैं स्थानीय लोगों ने बताया कि ऐसे अधिकारियों को सस्पेंड कर देना चाहिए और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए
यह नोटिस माजरा के नायब तहसीलदार इंद्र कुमार को जारी किया गया है कि उन्होंने मेडिकल लीव के बहाने जैसलमेर घूमने का प्लान बनाया और अपने स्टाफ को भी अपने साथ ले गया इसके साथ ही स्टाफ को छुट्टी देने के लिए पांवटा साहिब के नए तहसीलदार रविंद्र सिसोदिया को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है इससे अलावा छुट्टी गए स्टाफ को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है मामले की पुष्टि करते हुए एसडीएम गुंजित सिंह चीमा ने बताया कि कल सभी अधिकारियों कर्मचारियों की लोकेशन मांगी गई थी अभी तक जैसलमेर घूमने गए अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी लोकेशन नहीं दी है इन सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है जल्द ही इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी आलाधिकारियों को इस विषय में सूचित कर दिया गया है भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर नहीं सहन किया जाएगा









