पांवटा साहिब नदी उत्सव के अंतर्गत मनभावन यमुना, पावन यमुना महोत्सव पर यमुना घाट में 11000 दीप जला कर की गई आरती

आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित नदी उत्सव के अवसर पर आज सायं पांवटा साहिब के यमुना घाट पर 11000 दीप जला कर मा यमुना आरती की गई।

You may also likePosts

नदी उत्सव पर इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य नदी को स्वच्छ रखना तथा इनका संरक्षण करना है ताकि हमारी नदियां साफ़ स्वच्छ और सुंदर रहे।

वही उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज सुबह मनभावन यमुना, पावन यमुना कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली उपमंडलाधिकारी कार्यालय पांवटा साहिब से पांवटा बाज़ार होते हुए वाई प्वाइंट तथा वापिस यमुना घाट पहुंची।

उपायुक्त के नेतृत्व में इस रैली में एनएसएस, एनसीसी व स्कूल तथा कॉलेज के विद्यार्थियों व अध्यापकों तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों सहित अधिकारी व कर्मचारियों तथा नगर परिषद के सफ़ाई कर्मचारियों ने भाग लिया।

बच्चों ने इस रैली के दौरान “बिना नदी जीवन बदहाली, नदी से आती है हरियाली ‘अपने अंदर जोश भरो, यमुना को अब साफ करो’ अब हमने यह ठाना है, यमुना को बचाना है” जैसे विभिन्न नारों के साथ स्थानीय लोगों को जागरूक किया तथा सभी को इस अभियान में भाग लेने को प्रेरित किया। उपायुक्त के नेतृत्व में रैली में भाग ले रहे लोगों द्वारा यमुना घाट पर पहुंच कर साफ़ सफ़ाई की गई है।

उपायुक्त ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि पांवटा साहिब में दो दिवसीय नदी उत्सव मनाया गया जिसके अंतर्गत आज पांवटा साहिब में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । इस के उपरांत यमुना घाट पर साफ़ सफ़ाई की गई। इस दौरान उन्होंने बताया कि यमुना किनारे लगने वाली सभी पंचायतों में आज साफ़ सफ़ाई की जा रही है। इसके साथ ही जिला से सभी स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है , ताकि सभी को नदी बचाओ अभियान के लिए प्रेरित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि भविष्य में नदी किनारे कूड़ा नहीं फेंका जाए, यह केवल डंपिंग यार्ड या चिन्हित क्षेत्रों में डाला जाए, जहाँ इसकी प्रोसेसिंग हो सके। नदी में पूजा सामग्री प्रवाहित करने के लिए क्षेत्र चिन्हित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि नदियाँ जीवनदायिनी है, नदियों के किनारे मानव सभ्यता का जन्म हुआ है और मानव सभ्यता नदियों के आसपास फली-फूली और विकसित हुई है। इसलिए भी नदियों का संरक्षण अति आवश्यक है।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर, उप अध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया व नगरपालिका के पार्षद, उप मंडल अधिकरी विवेक महाजन, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अरशद अहमद, उप तहसीलदार एवं कार्यकारी अधिकारी नगर पालिका परिषद आर.एस. बेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!