पांवटा साहिब : यमुना नदी में बहे तीनों युवको के शव बरामद , 60 घंटे चला सर्च एवं रेस्क्यू अभियान

प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुना नदी में बहने वाले रजनीश नाम के युवक का शव भी हरियाणा राज्य के हथनीकुंड बैराज नामक स्थान से ब्रामद हुआ है।शव को पावंटा-साहिब लाया जा रहा है।अब दिनांक 23 सितंबर 2025 को यमुना घाट के पास यमुना नदी में बहने वाले तीनों युवकों के शव ब्रामद हो चुके हैं।

यमुना नदी में डूबे कमलेश उम्र 22 वर्ष पुत्र प्रेम सिंह का शव यमुनानगर में नहर से बरामद हुआ है और इसे यमुनानगर सिविल अस्पताल में रखा गया है। शव को पांवटा साहिब लाने की प्रक्रिया जारी है। एसडीएम गुंजित सिंह चीमा का कहना है विस्तृत जानकारी शीघ्र ही साझा की जाएगी।

परसों यमुना नदी में सर्च अभियान के दौरान कलेसर (हरियाणा) नामक स्थान से अमित कुमार पुत्र जोगी राम निवासी गांव ग्वाली, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश उम्र 23 साल के रूप में हुई थी जिसका पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया था

 

लगातार 60+ घंटे चले सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के बाद सभी 3 युवाओं के शव बरामद कर लिए गए हैं।

इस कठिन अभियान में अपना बहुमूल्य सहयोग दिया:

🙏 स्थानीय गोताखोर
🙏 NDRF टीम
🙏 पांवटा पुलिस
🙏 उत्तराखंड SDRF
🙏 1st PARA SF, नाहन

उनके अथक प्रयासों और समर्पण से यह अभियान सफल हो सका।

एसडीएम गुंजित सिंह चीमा ने कहा कि पीड़ित परिवारों के साथ हमारी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!