ADVERTISEMENT

Paonta Sahib: पर्ची बनवाने के लिए लग रही लंबी क़तारें 

Khabron wala

Civil Hospital Paonta Sahib में इन दिनों मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि सुबह 9 बजे से पहले ही पर्ची बनवाने के लिए लंबी कतारें लग जाती हैं। ओपीडी खुलते ही रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बदलते मौसम और वायरल बीमारियों के चलते अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। पर्ची बनवाने में देरी के कारण कई मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार बढ़ती भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं को सुचारू रखने का प्रयास किया जा रहा है। अतिरिक्त स्टाफ की ड्यूटी लगाने और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को तेज करने पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि मरीजों को कम से कम समय में उपचार मिल सके।

क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि पर्ची काउंटर की संख्या बढ़ाई जाए और बुजुर्गों व गंभीर मरीजों के लिए अलग व्यवस्था की जाए, जिससे उन्हें राहत मिल सके।

ओपीडी में डॉक्टर की सलाह सुबह 9:30 बजे से पहले ही चेक अप के लिए जमा करवाए पर्ची जिस से उनकी जाँच सही से हो सके

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!