ADVERTISEMENT

जिला मे तीन सड़क दुर्घटनाओं मे 05 लोग घायल

जिला मे तीन सड़क दुर्घटनाओं मे 05 लोग घायल

Khabron wala

*पुलिस थाना क्षेत्र कालाआम्ब में दिनांक 13-03-2026 को सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है।*

शिकायतकर्ता कपिल पुत्र श्री हुक्मी राम शर्मा निवासी गांव मईला डा० कोटी धीमान, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर के अनुसार वह ट्रक नम्बर HP17J-8232 में चंडीगढ़ से टाइल लोड कर हरिपुरधार जा रहा था। रात करीब 10:20 बजे कालाआम्ब चौक के पास एक तेज रफ्तार डम्पर नम्बर HR58E-6503 ने ओवरटेक करते हुए ट्रक No. HP17E-3991 व उसके ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में HRTC बस, मोटरसाइकिल व स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हुई तथा एक व्यक्ति घायल हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

*पुलिस थाना पांवटा साहिब में सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है।*

शिकायतकर्ता जाबिर पुत्र श्री शबीर अली निवासी गांव पातलियों, डाकघर बातामण्डी, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के अनुसार दिनांक 13-03-2026 को रात करीब 9:15 बजे पिकअप यूनियन पातलियों के पास एक ट्रक/ट्राला नम्बर HR58E-0166 ने तेज रफ्तारी व लापरवाही से बिना देखे यू-टर्न लेते हुए मोटरसाइकिल नम्बर HP17E-9725 को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

*पुलिस थाना पांवटा साहिब में सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है।*

शिकायतकर्ता रविशेख पुत्र श्री पूर्ण सिंह निवासी गांव पुरुवाला, डाकघर गोरखुवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के अनुसार दिनांक 13-03-2026 को वह अपने दोस्त प्रमजीत के साथ पांवटा साहिब मेले में आया था। 14-03-2026 को रात करीब 12:30 बजे भेड़ेवाला के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्राले ने प्रमजीत की मोटरसाइकिल नम्बर HP17G-4484 को टक्कर मार दी। हादसे में प्रमजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। घायल को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

*पुलिस थाना पांवटा साहिब में मारपीट व धमकी देने से संबंधित 03 मामले दर्ज*

यह अभियोग ऋषभ चौधरी पुत्र श्री चन्द्रशेखर निवासी गांव घुतनपुर डाकघर बातामण्डी, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, की शिकायत पर दर्ज किया गया है।शिकायतकर्ता के अनुसार बातामण्डी में सुरेश निवासी भुपपुर, निटू निवासी किशनपुरा, बन्टी निवासी अजीवाला तथा उनके साथ कुछ अन्य युवकों ने उसके साथ लड़ाई-झगड़ा किया तथा उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले की जांच की जा रही है तथा आगामी कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है।

*पुलिस थाना पांवटा साहिब में मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।*

शिकायतकर्ता जोया महन्त निवासी गुज्जर कॉलोनी बद्रीपुर, तहसील पांवटा साहिब ने बताया कि दिनांक 13-03-2026 को वह अपनी साथियों आशा, नैना व शिवानी के साथ गांव कुण्डियों में बधाई मांगने गई थी। इसी दौरान राजकुमारी उर्फ नर्गिस अपने साथियों समीर खान व खुशी उर्फ जानी के साथ वहां आई और गाली-गलौच करते हुए डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में शिकायतकर्ता को बाजू, टांग व कमर में चोटें आईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

*पुलिस थाना पांवटा साहिब में मारपीट का एक मामला दर्ज किया गया है।*

शिकायतकर्ता राजकुमारी गद्दी पत्नी किन्नर, निवासी वार्ड नम्बर 09 देवीनगर पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के अनुसार दिनांक 13-03-2026 को वह अपने साथी खुशी व चालक समीर के साथ गांव कुण्डियों में बधाई लेने गई थी। वहां पहले से जोया, नैना, आशा व शिवानी बधाई मांग रहे थे। इस दौरान कहासुनी हो गई और आरोप है कि जोया ने राजकुमारी को धक्का देकर गिरा दिया तथा लात-घूंसों से मारपीट की। मारपीट में शिकायतकर्ता को पेट, छाती व टांगों में चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
*पुलिस थाना नाहन में मारपीट व धमकी देने से संबंधित मामला दर्ज*
पुलिस थाना नाहन में मारपीट का एक मामला दर्ज किया गया है । शिकायतकर्ता माधवी चौहान पुत्री श्री J. S. चौहान निवासी मकान नं. 941/5, मोहल्ला नया बाजार नाहन, तहसील नाहन, जिला सिरमौर के अनुसार 11-03-2026 को फैमिली कोर्ट नं. 2 नाहन में तलाक के केस के बाद, राहुल चुग पुत्र श्री राम कुमार ने गाली-गलौच व हाथापाई की, रास्ता रोका और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!