ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब में पुलिस का सख्त अभियान, स्कूल-कॉलेजों के आसपास तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई

पांवटा साहिब में पुलिस का सख्त अभियान, स्कूल-कॉलेजों के आसपास तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई

पांवटा साहिब, 13 मार्च (कपिल): पांवटा साहिब में पुलिस ने युवाओं को नशे से बचाने के उद्देश्य से कोटपा एक्ट के तहत सख्त अभियान चलाते हुए शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने दिनभर विभिन्न स्कूलों और कॉलेज के 100 गज के दायरे में स्थित दुकानों पर छापेमारी कर तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान गर्ल्स स्कूल, बॉयज स्कूल, महाविद्यालय और आई॰टी॰आई॰ के आसपास मौजूद दुकानों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान 2 दुकानों से तंबाकू उत्पाद बरामद हुए जिन्हें पुलिस ने मौके पर ही जब्त कर लिया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य दुकानदारों के चालान भी काटे गए। पुलिस टीम ने इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ भी सख्ती दिखाई और कई लोगों के मौके पर चालान किए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू व नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि स्कूल-कॉलेजों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री से बचें, अन्यथा भविष्य में और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

13एनएचएनकपिल01 : पांवटा साहिब : दुकान में जांच करते पुलिस कर्मी (कपिल)

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!