ADVERTISEMENT

पुलिस थाना नाहन में मारपीट व धमकी देने से संबंधित 02 क्रॉस मामले दर्ज

*पुलिस थाना नाहन में मारपीट व धमकी देने से संबंधित 02 क्रॉस मामले दर्ज*

पुलिस थाना नाहन में मारपीट व धमकी से संबंधित मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता वीना चुग पत्नी श्री राम कुमार चुग निवासी मकान नं. 54/2, हरिपुर मोहल्ला, नाहन (नजदीक CMO ऑफिस) के अनुसार 11-03-2026 को वह अपने बेटे राहुल चुग के साथ अतिरिक्त जिला न्यायालय नाहन में पेशी के बाद लौट रही थी। इसी दौरान कोर्ट गेट के पास माधवी चौहान, नन्दिनी चौहान व आशु जैन ने उसका रास्ता रोककर धक्का दिया, जिससे वह गिर गई। आरोप है कि राहुल चुग के साथ भी मारपीट व गाली-गलौच की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस थाना नाहन में मारपीट का मामला दर्ज किया गया है । शिकायतकर्ता माधवी चौहान पुत्री श्री J. S. चौहान निवासी मकान नं. 941/5, मोहल्ला नया बाजार नाहन, तहसील नाहन, जिला सिरमौर के अनुसार 11-03-2026 को फैमिली कोर्ट नं. 2 नाहन में तलाक के केस के बाद, राहुल चुग पुत्र श्री राम कुमार ने गाली-गलौच व हाथापाई की, रास्ता रोका और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!