ADVERTISEMENT

Paonta Sahib: होली मेले में लगा जाम, SHO कुलवंत कंवर ने खुद संभाला मोर्चा …..

Khabron wala

होली मेले के दौरान शहर के मुख्य मार्गों पर भारी भीड़ और वाहनों की अधिकता के कारण जाम की स्थिति बन गई। मेले में उमड़ी भीड़ के चलते कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थिति को गंभीर होते देख SHO कुलवंत कंवर खुद मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने पुलिस टीम के साथ मिलकर ट्रैफिक व्यवस्था को संभाला और धीरे-धीरे जाम को खुलवाया।
SHO कुलवंत कंवर ने मौके पर खड़े होकर वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित किया, जिससे कुछ ही देर में ट्रैफिक सामान्य होने लगा। पुलिस की मुस्तैदी से वहां फंसे लोगों और यात्रियों को बड़ी राहत मिली।

मेले के चलते शहर में लगातार भीड़ बढ़ रही है, ऐसे में पुलिस प्रशासन भी ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए लगातार निगरानी बनाए हुए है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!