पांवटा साहिब हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान आशा गौर पत्नी रामकृष्ण गौर निवासी हीरपुर के रूप में हुए
पुलिस थाना पांवटा साहिब के क्षेत्राधिकार में शमशेरपुर नजदीक विशाल मेगा मार्ट सड़क हादसे में घायल महिला की पहचान आशा गौर पत्नी श्री रामकृष्ण गौर निवासी हीरपुर पांवटा साहिब जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश उम्र 66 साल के रूप में हुई है जिसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब से प्राथमिक उपचार के बाद नाहन के लिए रेफर किया जहां से पीड़ित महिला को आगामी उपचार के लिए पीजीआई सेक्टर-12 के लिए रेफर किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण काफी रक्तस्राव हुआ है जिस कारण पीड़ित महिला अभी भी पीजीआई चंडीगढ़ सेक्टर-12 में बेहोशी की हालत में दाखिल है।पीड़ित महिला का बेटा (8894424867) उसके साथ बतौर तिमारदार मौजूद है।पांवटा साहिब पुलिस द्वारा इस संबंध में नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।









