ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब 18 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, परिवार सदमे में

पांवटा साहिब 18 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, परिवार सदमे में

पांवटा साहिब, 31 मार्च (कपिल): उपमंडल पांवटा साहिब से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान कर्ण (18) पुत्र सीता राम शर्मा, निवासी नाया शिलाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कर्ण आई॰टी॰आई का प्रशिक्षु था और अपने परिवार के साथ एकता कॉलोनी में नए घर में रहने आया था।

परिजनों के अनुसार, घटना से पहले घर का माहौल सामान्य था और किसी प्रकार के विवाद या तनाव की जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में युवक द्वारा उठाया गया यह कदम परिवार और आसपास के लोगों के लिए हैरान करने वाला है।

कर्ण के पिता पांवटा साहिब बस स्टैंड में सब्जी की दुकान चलाते हैं। परिवार को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उनका बेटा इतनी कम उम्र में ऐसा कदम उठा लेगा। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!