Khabron wala
पुलिस थान रेणुका जी की पुलिस टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि श्री विनय कुमार पुत्र श्री सुन्दर सिंह निवासी गांव व डाक0 महीपुर, तह0 ददाहू जिला सिरमौर, हि0प्र0 ने अपने घर के पिछली तरफ लहसुन के खेत में अफीम के पौधे उगा रखे है। जिस सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए प्राप्त सूचना के अनुसार उक्त बताए गए खेत से 25 पौधे अफीम के बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना रेणुका जी में ND&PS एक्ट की धारा 18 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। आरोपी पुलिस की भनक लगने पर मौका से फरार हो गया था जिसे शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा। अफीम/भाँग की खेती करने वालों के लिये सिरमौर पुलिस का सख्त सन्देश है कि अपने क्षेत्र मं इस तरह की खेती न करें और नही किसी को करने देने की अनुमति दें। नशा के खात्मे के लिये सिरमौर पुलिस कृतसंकल्प है।












