ADVERTISEMENT

माजरा में बिना कागजात के मोटरसाइकिल पकड़ा

माजरा में बिना कागजात के मोटरसाइकिल पकड़ा*

पुलिस थाना माजरा की टीम ने माजरा थाना क्षेत्र के पुरुवाला बाईफर्केशन पर बिना कागजात के एक मोटरसाइकिल पकड़ा है। दिनाँक 05.04.2026 के पुलिस थाना माजरा की टीम पुरुवाला बाईफर्केशन पर ट्रैफिक चैंकिग पर थी तो चैकिग के दौरान एक मोटरसाईकिल पांवटा की तरफ से आया और Speed Breaker पर अचानक फिसल कर गिर गया । मोटरसाइकिल पर नम्बर प्लेट HP18-6682 लगी थी । चालान ऐप में HP18-6682 नम्बर को डालकर चैक किया तो उसका स्टेटस शून्य आया। ऐप मे उक्त बाईक का चैसिस नम्बर डालकर चैक किया तो नम्बर UK16E-2721 पाया गया। जो UK16E-2721 का चालान ऐप मे मालिक अक्षय चौहान पुत्र श्री अनिल दत्त, निवासी मिर्जापुर उर्फ ढालीपुर, ढालीपुर, तह0 विकासनगर जिला देहरादून पाया गया। पूछताछ पर उक्त मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम सुहेव हसन पुत्र श्री सलीम गाँव व डाकघर मिश्रवाला, तह0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर हि0प्र0 बतलाया, जो मौका पर मोटरसाईकल के कोई भी कागजात पेश न कर सका। इस सन्दर्भ में पुलस थाना माजरा में धारा 318(4),339 भारतीय न्याय संहिता में अभियोग पंजीकृत किया गया। मुकदमा का आगामी तफतीश की जा रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!