ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब में भड़की आग ने उजाड़ी गेहू की फसल, किसानों की महीनों की मेहनत खाक

पांवटा साहिब में भड़की आग ने उजाड़ी गेहू की फसल, किसानों की महीनों की मेहनत खाक

पांवटा साहिब क्षेत्र के पटवार वृत्त अजौली के अंतर्गत करतारपुर मुग़लवाला के गांव बालीवाला में शनिवार को आगजनी की एक बड़ी घटना ने किसानों को गहरा झटका दिया। तैयार खड़ी गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे करीब 20 से 30 बीघा फसल कुछ ही समय में जलकर राख हो गई। इस हादसे में किसानों की महीनों की मेहनत पलभर में बर्बाद हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में मायूसी और चिंता का माहौल बन गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली विभाग की ढीली तारों में अचानक स्पार्किंग हुई, जिसके चलते सूखी फसल ने तुरंत आग पकड़ ली। तेज हवा के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार पांवटा साहिब मस्त राम भारद्वाज तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उनके साथ पटवारी दर्शन सिंह भी मौजूद रहे, जिन्होंने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू किया। प्रशासन की टीम ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

तहसीलदार वेद प्रकाश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में करीब 20–30 बीघा जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल के जलने की पुष्टि हुई है। मौके पर लटकी बिजली की तारों की स्थिति को देखते हुए आग लगने का कारण स्पार्किंग ही माना जा रहा है। उन्होंने पटवारी को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित किसानों के रकबे के अनुसार विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जल्द से जल्द प्रशासन को सौंपी जाए, ताकि राहत प्रक्रिया शुरू की जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि राजस्व विभाग के मैनुअल के अनुसार प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा प्रदान किया जाएगा। प्रशासन ने किसानों को आश्वस्त किया है कि उनकी हरसंभव मदद की जाएगी और नुकसान की भरपाई के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!