ADVERTISEMENT

जिला सिरमौर की SIU टीम ने पाँवटा साहिब में 243.59 ग्राम अफीम पकड़ी तीन के खिलाफ मामला दर्ज।

Khabron wala 

जिला सिरमौर की SIU टीम को पाँवटा साहिब में गश्त के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बेहड़ेवाला रोड़ पांवटा साहिब के पास मोटर साईकिल नम्बर HP17E-5518 में तीन व्यक्ति है जो वहीं पर हैं तथा वह तीनो काफी समय से पांवटा साहिब में मादक पदार्थ अफीम बेचने का धंधा कर रहे है जिनके पास भारी मात्रा में मदक पदार्थ हो सकता है। जिस सूचना पर टीम तुरन्त कार्यवाही करते हुए मौक पर गई जहां पर पुलिस की सरकारी गाड़ी को देखते ही वह व्यक्ति मौका से भागने लगे परन्तु पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनमें से उपरोक्त दो व्यक्तियों को काबू कर लिया जिनके नाम चरणजीत सिंह पुत्र श्री रांजा सिंह निवासी मकान नम्बर 261, वार्ड नम्बर 12, चुंगी नम्बर 6 शुभखेड़ा नजद संगत गुरूद्वारा बांगरण रोड़ पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, हि.प्र. तथा सूरज पुत्र श्री रंजीत सिंह निवासी मकान नम्बर 261, वार्ड नम्बर 12, चुंगी नम्बर 6 शुभखेड़ा नजद संगत गुरूद्वारा बांगरण रोड़ पांवटा साहिब मालूम हुए हैं। जिनके कब्जा से कुल वजन 243.59 ग्राम अफीम बरामद की गई है। एक व्यक्ति मौक से भागने में सफल हो गया जिसका नाम हरपाल सिंह पुत्र इकबाल सिंह मालूम हुआ है। जिसे भी जल्द ही पकड़ा जाएगा। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 18,25,29-61-85 ND&PS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है। उपरोक्त दोनों आरोपियों का माननीयअदालत से पुलिस हिरासत रिमाँड प्राप्त किया जा रहा है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!