ADVERTISEMENT

Paonta Sahib: नंज फार्मा पहुंचे कॉलेज के एमबीए छात्र, शैक्षणिक भ्रमण में जानी ये महत्वपूर्ण जानकारी…

Khabron wala 

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पाँवटा साहिब के एमबीए विभाग द्वारा रामपुरघाट स्थित नंज मेड फार्मा लाइफ सांइसिज का औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को औद्योगिक कार्यप्रणाली का व्यावहारिक ज्ञान एवं उद्योग जगत से प्रत्यक्ष परिचय प्रदान करना था।

इस भ्रमण में कुल 39 एम.बी.ए. विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के साथ विभाग की प्राध्यापिकाएँ सुश्री शिखा भट्ट, सुश्री कामिनी शर्मा एवं सुश्री मनमीत कौर उपस्थित रहीं। विद्यार्थियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान तथा एम.बी.ए. समन्वयक रिंकू अग्रवाल द्वारा शुभकामनाओं सहित रवाना किया गया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कंपनी की निर्माण इकाई का अवलोकन किया तथा परीक्षण किटों के निर्माण एवं निदान प्रक्रिया को निकट से देखा। अधिकारियों ने कच्चे माल की प्राप्ति, उत्पादन के विभिन्न चरणों, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली, पैकेजिंग प्रक्रिया तथा नियामकीय मानकों के पालन संबंधी जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों को आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन एवं वितरण प्रणाली के बारे में भी अवगत कराया गया।

कंपनी के मानव संसाधन प्रमुख इंदरजीत सिंह सैनी ने विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा संस्थान के इतिहास, दृष्टि, मिशन एवं विकास यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मानव संसाधन नीतियों, भर्ती प्रक्रिया, प्रशिक्षण एवं विकास कार्यक्रमों तथा कॉर्पोरेट जगत में नैतिकता एवं व्यावसायिकता के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर एक संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए।

यह औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। एम.बी.ए. विभाग ने कंपनी प्रबंधन का सफल आयोजन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

 

 

 

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!