चिट्टा तस्करों को पकडऩे में बहा पुलिस जवान का खून, अंधेरे में सिंघम स्टाइल में फाइट

Khabron wala 

मंडी में वो चार तस्कर चिट्टा लेकर आए, तो हेड कांस्टेबल विशाल बाज बनकर उनसे भिड़ गया। पुलिस को देख चिट्टे के चाहवान कार में भागने लगे तो पुलिस जवान ने पकडऩे को अपना खून बहा दिया। मंडी की अंधेरी रात में ऐतिहासिक गुरू गोबिंद साहिब गुरूद्वारे के बाहर से गुजरने वाली सडक़ उस फाइट की गवाह बनी है, जो सिंघम स्टाइल में हुई है।

तस्कर भागने लगे तो फिर पुलिस जवान विशाल बाज बनकर ऐसा भिड़ा कि मंडी पुलिस का नया सिंघम ही बन गया। मामला सोमवार रात का है। भ्यूली के पास पुलिस ने नाका लगाकर रखा था। गुरूद्वारे के पास पुलिस जवान विशाल टीम के साथ तैनात था। इस बीच तस्करों की दनदनाती कार आती है। विशाल बीच सडक़ में कार चालक को रूकने का इशारा करता है। कार चालक भागने की फिराक में सडक़ पर इधर से उधर होने लगा और गुरूद्वारे की ओर भाग निकला। कार में मौजूद तस्करों को पकडऩे के लिए विशाल बाज बन गया और गाड़ी लेकर कुछ दूरी तक पीछा किया। कार चालक ने गुरूद्वारे की ओर कार मोड़ दी। इतने में विशाल ने भी झपट मार दी।

कार अनियंत्रित हुई तो कार का शीशा टूट गया। टूटे शीशे ने विशाल के हाथ को छलनी कर दिया, लेकिन विशाल ने तस्करों को रोक दिया। इतने में पुलिस की नफरी भी आ गई। कार में सवार चारों तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए और कार के शीशे से लहुलुहान हुए विशाल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर दो से तीन टांके लगाकर विशाल की मरहम पट्टी की गई। पकड़े गए तस्करों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने इनके कब्जे से 34 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। चिट्टे की बरामदगी कार से हुई है। पुलिस जवान विशाल के नेतृत्व में धनश्याम, शंकर, पवन और महिला आरक्षी संतोष कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे।

एक महिला सहित तीन गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपियों में मोहित कुमार गांव भ्युली, डाकघर पुरानी मंडी, तहसील सदर जिला मंडी (उम्र 32 साल), राहुल गांव धार, डाकघर वीर तुंगल, तहसील सदर, जिला मंडी (उम्र 27 साल), शाहिस्ता पत्नी स्वर्गीय इसरार, गांव कन्हापुर धनदेही हाजीपुर दान्देश, हरिद्वार उत्तराखंड (उम्र 32 साल ) है। इसके अलावा शुभम , गांव चिड़ीयाना, डाकघर दुधार, तहसील सदर जिला मंडी हिमाचल प्रदेश शामिल हंै। मंडी पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। उधर, मंडी एसपी साक्षी वर्मा ने कहा है कि नशा तस्करी के मामलों में पुलिस सख्ती से निपटेगी।

तीन दिन का पुलिस रिमांड

हिरोइन के साथ गिरफ्तार चार आरोपियों को मंडी कोर्ट ने तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। मंडी पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से चारों को ही पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!