जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में एक महिला द्वारा नाबालिक के साथ यौन शोषण करवाए जाने का मामला सामने आया है। चाइल्ड हेल्पलाइन सिरमौर को 1098 के माध्यम से सूचना मिली कि पांवटा में एक नाबालिक के साथ यौन शोषण करवाया जा रहा है।
चाइल्डलाइन टीम सदस्य निशा चौहान जब मामले की जांच के लिए पहुंची, तो नाबालिक ने उसे बताया कि वह पांवटा साहिब में एक महिला के साथ रह रही है, जो कि वहां पर किराए के मकान में रहती है। यह नाबालिक उस महिला के घर का सारा काम करती है तथा बदले में उसे रहने के लिए जगह तथा पहनने के लिए कपड़े और खाने के लिए भोजन दिया जाता था। जबकि उसे वेतन नहीं दिया जाता तथा नाबालिक ने बताया कि महिला द्वारा घर पर लडक़े बुलाए जाते है तथा इसके साथ गलत काम (यौन शोषण) करवाती थी।
महिला उसके बदले में उन लडक़ों से पैसे भी लेती थी तथा उसे किसी को ना बताने तथा जान से मारने की धमकी भी देती थी। जब नाबालिक द्वारा घर से भागने का प्रयास किया गया, तो महिला तथा उसके पति द्वारा उसे वापस लाया गया तथा उसे डराया धमकाया जाता था।
चाइल्डलाइन की टीम ने नाबालिंगको बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर उसे शेल्टर होम भेज दिया है। चाइल्ड लाइन टीम के सदस्यों की शिकायत पर आरोपी महिला तथा बच्ची के जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। सिरमौर चाइल्डलाइन टीम सदस्य निशा चौहान ने मामले की पुष्टि की है।












