ADVERTISEMENT

पातलियों पंचायत प्रधान उम्मीदवार दाताराम के समर्थन मे उमड़ रही जनता , विकास कार्यो के लिए वोट डालने का बनाया मन, हर वर्ग का मिल रहा सहयोग

पांवटा साहिब विकास खंड की ग्राम पंचायत पातलियों के निवर्तमान प्रधान दाता राम चौहान के समर्थन मे जनता खुलकर आ रही है। पंचायत मे हुए अभूतपूर्व विकास के लिए जनता वोट डालने का मन बना चुकी है यही कारण है कि इस बार भी प्रधान पद के उम्मीदवार दाताराम जहां भी प्रचार को जा रहे हैं वहाँ पर जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक पिछले दस वर्ष से पंचायत की सेवा मे जुटे दाताराम इस बार भी चुनावी मैदान मे है। उनको ताला चाबी चुनाव चिन्ह मिला है। पंचायत मे पहले चरण मे 17 जनवरी को मतदान होना है। इसलिए पंचायत मे चुनावी प्रचार ने रफ्तार पकड़ी हुई है। चुनावी प्रचार के दौरान घुतनपुर में स्थानीय लोगों ने बताया कि दाता राम ने पंचायत मे कईं अभूतपूर्व विकास कार्य किये हैं।

भले ही पिछले तीन साल से प्रदेश मे भाजपा की सरकार है लेकिन पंचायत मे विकास के काम कम नही हुए। पंचायत मे स्ट्रीट लाईट और सीवरेज सहित गलियाँ इतनी सुन्दर बनाई गई है कि लगता है गांव नही शहर मे आ गये हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि दाताराम ने हर वर्ग की समस्या दूर की है और कभी भी पंचायत के लोगों को राजनैतिक दृष्टिकोण से नही देखा। सभी को एक समान माना। वह लोगों के सुख दुख के सच्चे साथी है। इसलिए वह एसी शख्सियत का समर्थन कर रहे हैं। वहीं, उम्मीदवार दाता राम ने कहा कि वह पंचायत मे जहां भी जाते हैं उन्हे लोगों का बड़ा प्यार और समर्थन मिल रहा है। वह सेवा से कभी पिछे नही हटे इसीलिए जनता ने लगातार दो बार उन्हे चुना और इस बार भी पंचायत की प्रबुद्ध जनता उनके साथ है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!