मंडी पहुंचे राहुल गांधी, वीरभद्र ने किया स्वागत

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी हिमाचल की छोटी काशी मंडी पहुंच गए हैं। राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे चौपर पड्डल मैदान में उतरा। जहां मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उनका पहाड़ी टोपी और शॉल पहनाकर भव्य स्वागत किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आनंद शर्मा ने रैली में कहा कि केंद्र के साढ़े तीन साल के अन्याय का जनता जवाब देगी और इसकी शुरूआत हिमाचल से होगी। रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि वीरभद्र सिंह फकीर नहीं हिमाचल की तकदीर हैं।

कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी रंजीत रंजन ने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। मोदी अनट्रेंड दर्जी की तरह हैं। देश को चलाना उनके बस के बाहर है।

You may also likePosts

सीएम ने कहा- विकास से विजय की ओर रैली भाजपा को जवाब

राहुल गांधी ने आज ऐतिहासिक पड्डल मैदान से ‘विकास से विजय की ओर’ रैली से प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद किया। गौर हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिलासपुर रैली के चार दिन बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी हिमाचल की छोटी काशी मंडी पहुंचे।

इस रैली को बिलासपुर की मोदी रैली का जवाब के रूप में देखा जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर्ष महाजन ने दावा किया कि रैली में कुल्लू और मंडी जिलों से ही 60 हजार की भीड़ जुटाई गई। पूरे प्रदेश से लोग इस रैली में आए। पड्डल मैदान में पहुंचे सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि विकास से विजय की ओर रैली भाजपा को जवाब होगी।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!