जैसे-जैसे मतदान दिवस नजदीक आ रहा है वैसे वैसे उम्मीदवार भी अपना खूब पसीना बहा रहे हैं इसी कड़ी में पाँवटा साहिब के वार्ड नंबर 3 की पार्षद पद की उम्मीदवार राजरानी सैणी भी घर-घर जाकर लोगों को अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रही है
राजरानी बताती है कि वह चुनाव जीतकर यदि नगरपालिका पौंटा साहिब पहुंचती है तो वे भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार आवाज उठाएंगी और वार्ड में रुके हुए कार्यों को गति प्रदान करेगी राजरानी ने बताया कि उन्हें जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है और वह जहां भी जा रहे हैं लोग उन्हें बड़ा पसंद कर रहे हैं और सहयोग दे रहे हैं उन्हें उम्मीद है इसी प्यार और स्नेह की बदौलत उन्हें आने वाले चुनाव में विजय श्री का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा












