पांवटा साहिब नाबालिका के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज

पांवटा साहिब – नाबालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश  में आया है। लडकी की माता ने युवक पर उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया है कि जब उसकी बेटी स्कूल जाती थी तो वह लडका उसका पीछा करता था और बार बार समझाने बुझाने के बाद भी नही माना। जब लडके की माता रिश्ता  लेकर लडकी वालों के यहां पहुंची तो लडकी की माता ने मना कर दिया है कि अभी उसकी लडकी नाबालिग है जब बालिग होगी तो देखा जायेगा।

किन्तु लडकी की माता को पता चला कि उस लडके ने उनकी बेटी  साथ दुष्कर्म किया है। लडकी की माता ने पुलिस को दी शिकायत  में दुष्कर्म की बात कही है हालांकि समाचार लिखे जाने तक कोई गिरफ्तारी नही हुईै है किन्तु मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन ष्षुरू कर दी है।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान  ने बताया कि शिकायत  मिली है मामला दर्ज कर लिया गया है मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Twitter Youtube
-->
error: Content is protected !!