ADVERTISEMENT

सड़क हादसे में बाइक चालक की मौ*त

Khabron wala 

उपमंडल अम्ब के तहत नंदपुर के समीप हुए सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की जान चली गई। जानकारी के अनुसार उक्त दुर्घटना रविवार दोपहर उस समय हुई जब सड़क पर अचानक बेसहारा पशु सामने आ जाने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 50 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र हरभजन सिंह के रूप में हुई है, जो नंदपुर में बर्तनों की दुकान चलाते थे। बताया जा रहा है कि विनोद कुमार कुठियाड़ी और नंदपुर के बीच स्थित एक पैट्रोल पंप पर अपनी बाइक में तेल भरवाने गए थे, इसी बीच वह इस हादसे का शिकार हो गए। उधर, पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। एएसपी ऊना सुरिंदर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने हादसे की सूचना मिलने पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!