ADVERTISEMENT

शहर की हाॅट सीट , वार्ड नंबर-8 से शहर की सबसे लोकप्रिय शख्सियत होगी मैदान में, सोमवार को नामांकन भरेंगे डाॅ नांगिया

पांवटा साहिब नगर परिषद की सबसे हाॅट सीट वार्ड नंबर-8 से शनिवार को भी निवर्तमान पार्षद व पूर्व चेयरमैन संजय सिंघल के खिलाफ कोई प्रत्याशी मैदान मे नही उतरा। क्योंकि यह वार्ड भाजपा का सबसे सुरक्षित वार्ड माना जाता है इसलिए इस वार्ड पर कांग्रेस भी अभी तक अपना कैंडिडेट नही उतार पाई है। कुछ दिन पूर्व कांग्रेस ने सरदार कुलवंत सिंह चौधरी का नाम इस वार्ड से चर्चा मे चलाया था लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया।

लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उससे भाजपा की चिंता बढ़ना लाजिमी है। भाजपा के इस गढ़ पर चढ़ाई करने के लिए शहर की सबसे लोकप्रिय शख्सियत डाॅ रोहताश नांगिया इस वार्ड से चुनावी मैदान मे उतरने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक नगर के वार्ड नंबर-8 से होम्योपैथी चिकित्सक डाॅ रोहताश नांगिया चुनाव लड़ रहे हैं। वह सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। पांवटा साहिब मे शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जो डाॅ रोहताश नांगिया को न जानता हो।

उनके पिता की वर्षों की सेवाएं भी उनके काम आ सकती है। जानकार बताते हैं कि यदि डाॅ रोहताश नांगिया वार्ड नंबर-8 से चुनावी मैदान मे उतरते हैं तो सबसे सुरक्षित वार्ड मान रही भाजपा की चिंता बढ़ जाएगी। वहीं, पूछे जाने पर डाॅ रोहताश नांगिया ने बताया कि वह वार्ड नंबर-8 से पार्षद का चुनाव लड़ेंगे। उनका कहना है कि उन्हे लोगों का समर्थन और प्यार मिलेगा। वह चाहते हैं कि वह नगर परिषद के माध्यम से भी शहर की सेवा करें। जिसके लिए वह जनता से एक मौका जरूर मांगेंगे।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!