Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

पांवटा साहिब : मुख्यमंत्री ने यमुना आरती में लिया भाग, यमुना शरद महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री ने 6.35 करोड़ रुपए की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

JASVIR SINGH HANS by JASVIR SINGH HANS
3 years ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के दौरान यमुना घाट पर आरती में भाग लिया, पूजा अर्चना की और दीप प्रज्वलित कर दूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया। इस दौरान यमुना घाट को 10,000 दीप जलाकर जगमग किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेले, तीज त्यौहार प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं। मेले हमारे भीतर संस्कृति के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना पैदा करते हैं। हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का बहुत महत्व है तथा भगवान श्री कृष्ण और देवी यमुना का अटूट संबंध है। मेले में लोगों को सुख-दुख बांटने के अतिरिक्त प्रदेश की संस्कृति को जानने का अवसर भी मिलता है। ऐसा ही अवसर राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव प्रदान करता है जहां प्रदेश के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों हरियाणा, उतराखण्ड और उत्तर प्रदेश के लोग व्यापारिक, सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों में शामिल होते हैं।

You may also likePosts

पांवटा साहिब: सिरमौर ट्रक यूनियन मे कार्यकारिणी का विस्तार

BJP अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल व MLA सुखराम की अग्रिम जमानत याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित

10 व 11 (वार्ड) अनुसूचित जाति आरक्षित , पढ़े कौन से वार्ड हुए महिला आरक्षित

मंडलीय आयुक्त करेंगे पुनरीक्षण राजस्व मामलों का निपटारा

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में विकास को गति मिली है। कोरोना महामारी के दौरान स्थितियां अनुकूल नहीं थी, इसके बावजूद भी वर्तमान प्रदेश सरकार ने विकास की गति को तीव्र करने का प्रयास किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर स्थापित विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने 6.35 करोड़ रुपए की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। इनमें 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित यमुना वन विहार के नजदीक यमुना घाट, 4.20 करोड़ रुपये से नगर परिषद क्षेत्र पांवटा साहिब के वार्ड नंबर-5 से 7 के बीच नाले के सौंदर्यकरण, 1.30 करोड़ रुपये की लागत से नगर परिषद पांवटा साहिब के सभी 13 वार्ड में निर्मित होने वाले पार्को का शिलान्यास, 20 लाख रुपये से औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में बनने वाले उद्योग विहार का शिलान्यास, 20 लाख रुपये से बनने वाले वन विहार गोंदपुर का शिलान्यास और 15 लाख रुपये से वार्ड-7 में बास्केटबॉल कोट के निर्माण कार्य का शिलान्यास शामिल है।

बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है जिसका श्रेय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को जाता है। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश का आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना उनका सपना है जिसके लिए वह प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को राजस्व संबंधी सुविधाएं घर द्वार पर उपलब्ध करवाने के लिए पांवटा साहिब में राजपुर और खोडोवाला में दो नई उप-तहसीलें तथा 11 नए पटवार वृत्त के अतिरिक्त राजपुरा और भटनवाली में दो नए कानूनगो वृत क्रियाशील किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, किसानों के खेतों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए बिजली 30 पैसे प्रति यूनिट की दर से दी जा रही है। प्रदेश के 14 लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिल रहा है।

उपायुक्त एवं अध्यक्ष राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव राम कुमार गौतम ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव समिति की ओर से शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सांसद लोकसभा सुरेश कश्यप, खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, जिला परिषद सिरमौर के अध्यक्ष सीमा कन्याल, पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा, नगर परिषद के अध्यक्ष निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओ.पी. कटारिया तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share160SendTweet100
Previous Post

प्रदेश सरकार ने मूलभूत सुविधाएं हर वर्ग, हर व्यक्ति तक पहुचाने के संकल्प को किया है साकार – ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी

Next Post

वर्तमान प्रदेश सरकार पांवटा विस में पेयजल समस्या के स्थाई निराकरण के लिए प्रयासरत – सुख राम चौधरी

Related Posts

पांवटा साहिब: सिरमौर ट्रक यूनियन मे कार्यकारिणी का  विस्तार
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब: सिरमौर ट्रक यूनियन मे कार्यकारिणी का विस्तार

2 days ago
हाईकोर्ट की चेतावनी, सुधर जाए एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग, नहीं तो सरकार को देंगे सभी को बदलने का आदेश
मुख्य ख़बरें

BJP अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल व MLA सुखराम की अग्रिम जमानत याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित

2 days ago
10 व 11 (वार्ड) अनुसूचित जाति आरक्षित , पढ़े कौन से वार्ड हुए महिला आरक्षित
मुख्य ख़बरें

10 व 11 (वार्ड) अनुसूचित जाति आरक्षित , पढ़े कौन से वार्ड हुए महिला आरक्षित

2 days ago
मंडलीय आयुक्त करेंगे पुनरीक्षण राजस्व मामलों का निपटारा
मुख्य ख़बरें

मंडलीय आयुक्त करेंगे पुनरीक्षण राजस्व मामलों का निपटारा

3 days ago
प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर गुलाम रसूल की आर्थिकी हुई सुदृढ़। मछली तथा बकरी पालन कर किया स्वरोजगार आरंभ, दिया 7 लोगों को रोजगार
मुख्य ख़बरें

प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर गुलाम रसूल की आर्थिकी हुई सुदृढ़। मछली तथा बकरी पालन कर किया स्वरोजगार आरंभ, दिया 7 लोगों को रोजगार

3 days ago
हिमाचल के सच्चे हीरो , सरबजीत सिंह बॉबी, जिन्होंने आपदा में दिखाई इंसानियत की मिसाल
मुख्य ख़बरें

हिमाचल के सच्चे हीरो , सरबजीत सिंह बॉबी, जिन्होंने आपदा में दिखाई इंसानियत की मिसाल

3 days ago
पांवटा साहिब : गुरुद्वारा नानक दरबार बद्रीपुर में समर  गुरमत ट्रेनिंग कैंप का समापन , मुख्य उद्देश्य बच्चों को सिख इतिहास व गुरबाणी से जोड़ना ,50 से ज्यादा बच्चों ने लिया भाग
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : गुरुद्वारा नानक दरबार बद्रीपुर में समर गुरमत ट्रेनिंग कैंप का समापन , मुख्य उद्देश्य बच्चों को सिख इतिहास व गुरबाणी से जोड़ना ,50 से ज्यादा बच्चों ने लिया भाग

3 days ago
भीम आर्मी भारत एकता मिशन हिमाचल का विस्तार, अमित कुमार बने मीडिया प्रभारी
मुख्य ख़बरें

भीम आर्मी भारत एकता मिशन हिमाचल का विस्तार, अमित कुमार बने मीडिया प्रभारी

4 days ago
पांवटा साहिब : एनजीओ एंप्लॉई  फेडरेशन  ने किया पौधारोपण का कार्यक्रम
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : एनजीओ एंप्लॉई फेडरेशन ने किया पौधारोपण का कार्यक्रम

4 days ago
Load More
Next Post
वर्तमान प्रदेश सरकार पांवटा विस में पेयजल समस्या के स्थाई निराकरण के लिए प्रयासरत – सुख राम चौधरी

वर्तमान प्रदेश सरकार पांवटा विस में पेयजल समस्या के स्थाई निराकरण के लिए प्रयासरत - सुख राम चौधरी

ऊर्जा मंत्री ने यमुना शरद महोत्सव के समापन पर यमुना आरती में लिया भाग

ऊर्जा मंत्री ने यमुना शरद महोत्सव के समापन पर यमुना आरती में लिया भाग

शिलाई बेला बशवा पंचायत के पार्ली फोराड़ में बीजेपी को जोरदार झटका  15 कट्टर बीजेपी परिवार ने थामा कांग्रेस का दामन

शिलाई बेला बशवा पंचायत के पार्ली फोराड़ में बीजेपी को जोरदार झटका 15 कट्टर बीजेपी परिवार ने थामा कांग्रेस का दामन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!