पांवटा साहिब – 26 से 28 अक्टूबर तक मनाया जायेगा राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव

राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव में 26 अक्टूबर से लेकर 28 अक्टूबर तक सांस्कृतिक संध्याओं के प्रोग्राम मंच पर प्रस्तुत किए जाएंगे इस दौरान 28 अक्टूबर को पंजाब के सिंगर अमृत मान अपने गानों से लोगों का मनोरंजन करेंगे।

हिमाचल प्रदेश के बेहतरीन सांस्कृतिक संध्याओं में से एक यमुना शरद महोत्सव पर इस बार बड़ा धमाल कलाकार मचाने के लिए आ रहे है एसडीएम गुंजित चीमा द्वारा इस पूरे महोत्सव को ऑर्गेनाइज किया जा रहा है इस दौरान उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर को शाम तकरीबन 8:00 बजे से 10:00 बजे तक अमृत मान पंजाबी गानों पर धमाल मचाएंगे इसके अलावा 27 तारीख को हिमाचल प्रदेश की आन बान शान दिलीप सिरमौरी, कुलदीप शर्मा और हमारी हिमाचल प्रदेश की संस्कृत धरोहर को संभाले अन्य कई कलाकार अपनी प्रस्तुत किए देंगे वही 26 अक्टूबर को अनुज शर्मा, कुमार साहिल अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

You may also likePosts

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के उभरते कलाकार ठाकुर रघुवीर सिंह भी इस बार यमुना शरद मौसम में शिरकत करेंगे वह लगातार अपनी नाटियों के कारण चर्चा में रहे हैं उनके कई गीत हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड पंजाब हरियाणा में काफी चर्चा में रहे।

वही यमुना शरद महोत्सव को लेकर एसडीएम गुंजित चीमा ने बताया कि इस बार विशेष तौर पर महिला मंडलों को भी यमुना शरद महोत्सव में सम्मिलित किया गया है महिलाओं की अहम भूमिका को मध्य नजर रखते हुए कई तरह के गेम्स और उनके हुनर को लोगों के सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा कि उनका विशेष तौर पर यह प्रयास है कि यमुना शरद महोत्सव में हिमाचल प्रदेश की संस्कृति के साथ-साथ पंजाब और देश की कई हिस्सों की संस्कृति आपको देखने को मिलेगी विशेष तौर पर हिमाचल प्रदेश के कॉमेडी किंग और बाहरी राज्यों की संस्कृति की झलक भी आपको देखने को मिलेगी उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग संस्कृत संध्याओं का लाभ मनोरंजन के तौर पर उठाएं।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!