पावटा साहिब : यमुना नदी में डूबा 9 वर्षीय बच्चा , पुलिस जांच में जुटी

शमशाद उम्र 9 वर्ष पुत्र भूरा निवासी सतीवाला यमुना नदी के किनारे और बच्चों के साथ भैंसें चराने गया था। भैंसें पानी पीने के लिए यमुना नदी में उतर गईं। बच्चों ने पुलिस को बताया कि शमशाद नहाते समय भैंस की पीठ पर चढ़ गया व उसकी पीठ से यमुना में छलांग लगा दी यमुना नदी में तेज बहाव व गहरा पानी होने के कारण बच्चा नदी में बह गया। सूचना मिलने के बाद एसएचओ संजय शर्मा पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे तथा परिजनों के बयान दर्ज किये

पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की सहायता से यमुना नदी में बच्चे के शव की तलाश शुरू कर दी है यमुना में तेज बहाव व पानी गहरा होने के कारण अभी तक बच्चे का कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। एस एच ओ पावटा साहिब संजय शर्मा ने बताया कि बच्चे के शव की तलाश की जा रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!