पांवटा साहिब : पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सतपाल सत्ती बोले जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें जल्द समाप्त होंगी। मंडल में किस-किस को स्थान मिलेगा यह तय हो चुका है। मुख्यमंत्री कभी भी मंत्रियों के नामों की घोषणा कर सकते हैं। यह बात भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने पांवटा साहिब में कही। सतपाल सत्ती ने बताया कि मंत्रिमंडल में स्थान पाने वालों के नामों की घोषणा करना मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र में आता है हालांकि मंत्रियों के नाम तय कर लिए गए हैं। सतपाल सत्ती भाजपा की नई कार्यकारिणी की पहली कार्यसमिति बैठक के प्रस्ताव को लेकर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे ।

  उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश सरकार में तीन मंत्रियों के पद खाली पड़े हैं। मंत्री पदों के चाहवान पिछले कई महीनों से शिमला से लेकर दिल्ली तक जुगत भिड़ा रहे हैं। सतपाल सत्ती ने स्पष्ट किया कि मंत्रियों के नाम तय कर लिए गए हैं। बताते चलें कि पूर्व कांग्रेस नेता पंडित सुखराम के बेटे अनिल शर्मा ने लोकसभा चुनाव के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और कांगड़ा के कद्दावर नेता किशन कपूर लोकसभा चुनाव में सांसद पद चुनाव जीत कर दिल्ली चले गए थे। जबकि स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार को हाल ही में विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।

You may also likePosts

ऐसे में हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल में मंत्रियों के 3 पद रिक्त हो गए थे। इन पदों को भरने के लिए पिछले कई महीनों से प्रदेश के कद्दावर भाजपा नेताओं में होड़ मची हुई है। जिसके चलते मंत्री पद चाहने वाले नेता शिमला से लेकर दिल्ली और संघ मुख्यालय नागपुर तक चक्कर काट रहे थे। उधर सतपाल सत्ती के इस बयान से मंत्री पद के चाहने वालों की रेस को भी विराम लग जाएगी मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों के नामों का खुलासा कब करते हैं और किसकिस के सिर ताज सजेंगे, यह सवाल अभी भविष्य के गर्त में छुपा है। इस अवसर पर बलदेव तोमर  रोहित चोधरी चरनजीत सिंह चौधरी भी उपस्थित थे |

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!